भारत की शान हैं 9 साल के वृषवर्धन शर्मा, 13 भाषाओं का ज्ञान, बिना इंटरनेट के चलने वाली बनाई गीता ऐप; याद हैं 4000 सूत्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पांच साल की उम्र में पूरी भगवद्गीता कंठस्थ करने वाले वृषवर्धन ने आगे चलकर पाणिनि की करीब 4000 सूत्रों वाली अष्टाध्यायी भी याद की। इतना ही नहीं सबसे खास बात यह है कि उन्होंने प्रोग्रामिंग भी खुद सीखी और ऐसी गीता ऐप और डिवाइस तैयार किए, जिनका इस्तेमाल बिना इंटरनेट के किया जा सकता है।

vrishvardhan sharma 9 year old 13 languages create gitavardhan app
कौन हैं 9 वर्षीय वृषवर्धन शर्मा

आमतौर पर 9 साल की उम्र में ज्यादातर बच्चे स्कूल की पढ़ाई, खेलते हैं या फिर मोबाइल में रील्स देखते हैं। लेकिन बेंगलुरु के रहने वाले 9 साल के वृषवर्धन शर्मा की कहानी अलग है। इन्होंने इस उम्र में इतने बड़े-बड़े कारनामे कर दिए हैं, जिन्हें सुनकर शायद आप भी आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रविशंकर मौ की तरह कहें कि यह तो भारत की शान हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के सामने वृषवर्धन के बारे में बताया जाता है, जिसके बाद वो कहते हैं कि ये तो भारत की शान हैं। तब से लेकर इनकी चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, इतनी कम उम्र में संस्कृत के कठिन ग्रंथों को याद करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक में भी अपनी पहचान बनाई है। पांच साल की उम्र में पूरी भगवद्गीता कंठस्थ करने वाले वृषवर्धन ने आगे चलकर पाणिनि की करीब 4000 सूत्रों वाली अष्टाध्यायी भी याद की। इतना ही नहीं सबसे खास बात यह है कि उन्होंने प्रोग्रामिंग भी खुद सीखी और ऐसी गीता ऐप और डिवाइस तैयार किए, जिनका इस्तेमाल बिना इंटरनेट के किया जा सकता है। इस वायरल वीडियो में वो खुद बताते हैं कि उन्हें 13 भाषाओं का ज्ञान है। चलिए इनकी कहानी जानते हैं।

पांच साल की उम्र में पूरी गीता कंठस्थ

9 साल वृषवर्धन शर्मा फिलहाल बेंगलुरु में रहते हैं। उनकी मां का परिवार पटना और पिता का परिवार जयपुर से जुड़ा है। कम उम्र में ही उन्होंने भगवद्गीता के श्लोकों को याद करने के साथ उनके अर्थ और व्याकरण को समझने पर भी ध्यान दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक महज पांच साल की उम्र में वृषवर्धन ने पूरी भगवद्गीता याद कर ली थी। इसके बाद उन्हें शृंगेरी में शंकराचार्य विधुशेखर भारती के सामने पूरी गीता का पाठ करने का अवसर मिला। छह साल की उम्र में उन्होंने नेशनल गीता मेडल भी हासिल किया। बताया जा रहा है कि वह हर सुबह गीता के छह अध्यायों का पाठ करते हैं और श्लोकों का व्याकरण की दृष्टि से विश्लेषण भी करते हैं।

4 हजार सूत्रों वाली अष्टाध्यायी भी याद

इतना ही नहीं वृषवर्धन ने महज 8 साल की उम्र में पाणिनि की अष्टाध्यायी को याद कर लिया है। संस्कृत व्याकरण की यह प्रसिद्ध रचना करीब 4000 सूत्रों पर आधारित है। उन्होंने इसके साथ संस्कृत के शास्त्रीय शब्दकोश अमरकोश को भी याद किया।

खुद सीखी पाइथन और C की कोडिंग

वृषवर्धन की कहानी का एक और पहलू उन्हें अलग बनाता है। संस्कृत और वैदिक अध्ययन के साथ उन्होंने पायथन और C+ जैसी प्रोग्रामिंग भाषाएं भी खुद सीखीं। इसके बाद उन्होंने कई ऐसे डिजिटल टूल बनाए, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रहेंगे। उन्होंने ‘गीतावर्धन’ ऐप बनाया है, जो बिना इंटरनेट के चलती है। इसमें पूरी भगवद्गीता 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। ऐप में आदि शंकराचार्य और रामानुजाचार्य की टीकाएं भी शामिल हैं। हर श्लोक का ऑडियो पाठ वृषवर्धन की अपनी आवाज में है। ऐप ऑफलाइन काम करता है और इसे मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें विज्ञापन और यूजर ट्रैकिंग नहीं होने की बात कही गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ‘कन्नड़ वर्धन’ नाम का एक टूल भी बनाया है, जो बेंगलुरु आने वाले लोगों को बोलचाल की कन्नड़ सीखने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।

गीता का ऑफलाइन डिवाइस भी बनाया

वृषवर्धन ने एक छोटा, वॉयस-एक्टिवेटेड ऑफलाइन गीता रीडर डिवाइस भी तैयार किया है। इसके दो वर्जन बनाए गए हैं। इनमें से एक में ई-इंक स्क्रीन और दूसरे में टचस्क्रीन है। इसके अलावा, उन्होंने पूरी भगवद्गीता को 11 अलग-अलग भारतीय लिपियों में हाथ से लिखा है।

प्रतियोगिताओं में भी हासिल किए पदक

वृषवर्धन को प्रतियोगिताओं में भी सफलता मिली है। 6 साल की उम्र में उन्होंने अयोध्या में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में रजत पदक जीता था, जहां उनका मुकाबला विश्वविद्यालय लेवल के विद्यार्थियों से हुआ। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार में भी रजत पदक हासिल किया। मार्च 2026 में कांचीपुरम में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल में उन्होंने अष्टाध्यायी कंठपाठ की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष की उम्र के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया था।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़भारत की शान हैं 9 साल के वृषवर्धन शर्मा, बिना इंटरने चलने वाली बनाई गीता ऐप