सरकारी स्कूल में पढ़ाई, चराई भेड़-बकरियां, 3 बार फेल, फिर चौथी प्रयास में एमपीपीसीएस क्रैक कर बने अधिकारी

लाइव हिन्दुस्तान
share

विष्णु गुर्जर मध्य प्रदेश के छोटे से गांव सिंगापुरा के रहने वाले हैं। उनका गांव मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित है। उनके माता-पिता कभी स्कूल नहीं गए। पिता का नाम जगदीश गुर्जर है और माता का नाम राममूर्ति बाई है। दोनों गांव में खेती और पशुपालन करते हैं।

vishnu gurjar MPPCS success story government school Grazing sheep and goats failed three times became pcs officer
विष्णु गुर्जर सक्सेस स्टोरी

मत बैठ थक कर ऐ मुसाफिर, मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा। यह लाइन मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव के रहने वाले विष्णु गुर्जर पर बिल्कुल सटीक बैठती है। वो मध्य प्रदेश में एक पीसीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वो प्रदेश के सहकारिता विभाग में विस्तार अधिकारी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने की कहानी काफी प्रेरणादायी है। क्योंकि वो उस जगह से आते हैं, जहां के लोगों को पीसीएस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। ऐसी जगह से निकल एमपीपीसीएस की परीक्षा क्रैक करना अपने आप में मिसाल है। लेकिन कहते हैं कि सफलता की राह आसान नहीं होती है। विष्णु ने भी काफी संघर्ष के बाद ये मुकाम हासिल की। कभी उन्होंने भेड़-बकरियां चराईं, गाय-भैंस की देखभाल की और सरकारी स्कूल में भी पढ़ाई की। इतना ही नहीं जब उन्होंने अफसर बनने की ठानी, तो कई बार परीक्षा में असफलता का सामना भी करना पड़ा। लेकिन वो टूटे नहीं बल्कि राह में आई सभी चुनौतियों का सामना किया। आखिरकार, उन्हें सफलता हासिल हुई। चलिए आज हम आपको विष्णु गर्जर की प्रेरणादायी कहानी के बारे में बताते हैं।

कौन हैं विष्णु गुर्जर

विष्णु गुर्जर मध्य प्रदेश के छोटे से गांव सिंगापुरा के रहने वाले हैं। उनका गांव मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित है। उनके माता-पिता कभी स्कूल नहीं गए। पिता का नाम जगदीश गुर्जर है और माता का नाम राममूर्ति बाई है। दोनों गांव में खेती और पशुपालन करते हैं। ऐसे में विष्णु का बचपन भी खेत में काम करते हुए और भैंसों के साथ बीता था।

सरकारी स्कूल से की पढ़ाई

विष्णु ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की थी। वह रोजाना साइकिल चलाकर स्कूल जाते थे। वह पढ़ाई में औसत छात्र रहे लेकिन उनका सपना बड़ा था। उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें अधिकारी बनना है। जैसे-जैसे समय बीतता गया तो विष्णु अपने सपने को लेकर आगे बढ़े। उनके माता-पिता भी चाहते थे कि वह अधिकारी बनकर उनका नाम रोशन करें। इसलिए उन्होंने विष्णु की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ा।

ग्रेजएशन के बाद की तैयारी

बता दें कि विष्णु ने गांव के सरकारी स्कूल से आठवीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई पड़ोस के गांव सैंची के स्कूल से और वर्ष 2016 में 12वीं की परीक्षा ब्यावरा के स्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद विष्णु ने जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध पीजी कॉलेज से कला संकाय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद उन्होंने एमपीएससी की तैयारी शुरू की।

पहले प्रयास में फेल

सबसे पहले उन्होंने सिलेबस पर फोकस किया और अपनी तैयारी को एक टाइमटेबल के अनुसार शुरू किया था। 2020 में उन्होंने परीक्षा दी और पास करके इंटरव्यू तक पहुंच गए लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हो सका। इस दौरान उनकी उम्र 21 साल थी। भले ही इस परीक्षा में सेलेक्शन नहीं हुआ, लेकिन उनका हौसला बुलंद था।

3 बार फेल होने पर नहीं तोड़ा हौसला

इसके बाद उन्होंने दोबारा परीक्षा दी, लेकिन इसमें वो मेन परीक्षा में फेल हो गए। फिर अपनी गलतियों को सुधारते हुए फिर से एग्जाम दिया। 2022 में उनका तीसरा प्रयास था। इस बार भी वो इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन असफलता मिली। 3 बार फेल होने के बावजूद भी उनका हौसला नहीं टूटा। हालांकि आसपास के लोगों ने ताने भी मारे और कहना शुरू किया कि अब अफसर बनने का सपना छोड़ देना चाहिए। फिर पिता ने उन्हें भरोसा दिया और कहा कि मेहनत करते रहो।

चौथे प्रयास में बने अधिकारी

इसके बाद उन्होंने 2023 में फिर से परीक्षा दिया और इस बार वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। फिर, इस बार किस्मत पलट गई और उन्होंने एमपीपीसीएस की परीक्षा क्रैक कर अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उनका चयन सहकारिता विस्तार अधिकारी (CEO) के रूप में हुआ। वह अपने क्षेत्र के पहले अधिकारी हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सरकारी स्कूल में पढ़ाई, चराई भेड़-बकरियां, 3 बार फेल, फिर बने पीसीएस अधिकारी