Vikram Sarabhai Space Quiz 2026: कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के सुनहरा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस पहल में शिक्षा मंत्रालय, DIKSHA और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य मिलकर छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में सीखने का बेहतर अवसर देना है।

vikram sarabhai space quiz 2026 class 6 to 12 students how to apply
विक्रम साराभाई स्पेस क्विज के लिए कैसे करें अप्लाई

अगर आप कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12वीं के छात्र हैं और आपकी रुचि विज्ञान,ISRO और स्पेस में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने देशभर के स्कूली छात्रों को विक्रम साराभाई स्पेस क्विज 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और उससे जुड़े विषयों पर आधारित होता है। इसके जरिए छात्रों को अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने ज्ञान को परखने और उसे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। चलिए जानते हैं कि यह क्विज क्या है और इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

क्विज क्यों है खास

बता दें कि यह क्विज कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें छात्रों की ISRO के मिशन, स्पेस साइंस, उपग्रह, खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीक जैसे विषयों की समझ को परखा जाएगा। साथ ही इस मुहिम के जरिए छात्रों को भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को जानने-समझने का मौका मिलेगा।

छात्रों के लिए दो कैटेगरी

छात्रों की कक्षा के आधार पर प्रतियोगिता को दो कैटेगरी में बांटा गया है, ताकि सभी को अपनी कक्षा के स्तर के अनुसार भाग लेने का अवसर मिल सके।

1. जूनियर कैटेगरी: कक्षा 6 से 8 तक के छात्र

2. सीनियर कैटेगरी: कक्षा 9 से 12 तक के छात्र

5 जोन में आयोजित होगी प्रतियोगिता

यह क्विज प्रतियोगिता देश के पांच जोन में आयोजित की जाएगी। हर जोन से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सिलेक्शन किया जाएगा। इनमें से जोनल लेवल के टॉप 30 विजेताओं का चयन किया जाएगा। इन विजेताओं को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले नेशनल स्पेस डे 2026 के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह मौका छात्रों के लिए खास है, क्योंकि इससे उन्हें देश के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा बनने और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

छात्र कैसे ले सकते हैं भाग?

विक्रम साराभाई स्पेस क्विज 2026 में भाग लेने के इच्छुक छात्र DIKSHA प्लेटफॉर्म के जरिए क्विज में शामिल हो सकते हैं। जूनियर और सीनियर कैटेगरी के लिए अलग-अलग कोर्स लिंक दिए गए हैं, ताकि छात्रों को क्विज में भाग लेने में आसानी हो।

कक्षा 6 से 8: छात्र जूनियर कैटेगरी के लिए बनाए गए DIKSHA कोर्स के माध्यम से क्विज में भाग ले सकते हैं।

कक्षा 9 से 12: छात्र सीनियर कैटेगरी के संबंधित DIKSHA कोर्स से क्विज में शामिल हो सकते हैं।

क्विज का उद्देश्य क्या है?

विक्रम साराभाई स्पेस क्विज 2026 का आयोजन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) से पहले किया जा रहा है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हर साल 23 अगस्त को मनाया जाता है। इस क्विज का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देने और उनमें विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना है।

NCERT ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस क्विज की जानकारी साझा की है। इस पहल में शिक्षा मंत्रालय, DIKSHA और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य मिलकर छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में सीखने का बेहतर अवसर देना है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़किन छात्रों के लिए है विक्रम साराभाई स्पेस क्विज प्रतियोगिता? कैसे करें अप्लाई