Hindi Newsकरियर न्यूज़Vijay Diwas Wishes : India Vijay Diwas Quotes Messages Photo Indian Army 16 December 1971 India and Pakistan war
Vijay Diwas Wishes, Messages, Quotes, Photo : आज विजय दिवस पर ये फोटो मैसेज शेयर कर करें सेना के शौर्य को सलाम

Vijay Diwas Wishes, Messages, Quotes, Photo : आज विजय दिवस पर ये फोटो मैसेज शेयर कर करें सेना के शौर्य को सलाम

संक्षेप:

Vijay Diwas Wishes, Messages, Quotes, Photo : हर वर्ष भारत में 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। आज सेना के जज्बे के सलाम करें।

Dec 16, 2025 07:04 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Vijay Diwas Wishes, Messages, Quotes, Photo : हर साल भारत में 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 16 दिसंबर 1971 को भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध में भारतीय सेना के जांबाजों के साहस, शौर्य व पराक्रम के सामने पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेक दिए थे। सिर्फ इतना ही नहीं उस युद्ध में पाकिस्तान की हार का एक नतीजा यह भी निकला कि पाकिस्तान का एक हिस्सा उससे हमेशा के लिए अलग हो गया और बांग्लादेश नाम से एक नया देश अस्तित्व में आया। 16 दिसंबर को ही पूर्वी मोर्चे पर पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी ने हार मानते हुए करते हुए 93 हजार पाक सैनिकों के साथ भारतीय सेना के समक्ष ढाका में सरेंडर किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजय दिवस सेना के वीर जवानों के साहस, अटूट समर्पण और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है। 1971 में आज ही के दिन सेना के वीर जवानों ने न केवल दुश्मनों के हौसले पस्त कर तिरंगे को शान से लहराया, बल्कि मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया। देश अनंत काल तक अपने रणबांकुरों के शौर्य पर गर्व करता रहेगा। विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीद जवानों को याद करते हुए अपनों को शेयर करें ये मैसेज और कोट्स और शहीद वीर सपूतों को दें श्रद्धांजलि-

मैं मुल्क की हिफाजत करूंगा

ये मुल्क मेरी जान है

इसकी रक्षा के लिए

मेरा दिल और जान कुर्बान है

जय हिन्द

विजय दिवस की शुभकामनाएं

मेरे शरीर से आती है वतन की मिट्टी की खुशबू, दुश्मन को चटाता हूं धूल, आसमान को भी भर लूं मुठ्ठी में, मैं रेगिस्तान में भी खिला दूं फूल।।

विजय दिवस की ढेर सारी बधाई

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,

उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

जो देश के लिए शहीद हुए

उनको मेरा सलाम है

अपने खून से जिस जमीं को सींचा

उन बहादुरों को सलाम है

जय हिन्द

Vijay Diwas Wishes Messages Quotes Photo

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,

मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,

करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,

तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है…

जय हिन्द

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:आज 16 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है विजय दिवस, जानें युद्ध की कहानी और इतिहास

भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम, उत्कृष्ट रण-कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक 'विजय दिवस' पर भारत माता के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

भारत के रणबांकुरों की वीरता भरी हुंकार प्रत्येक भारतीय को हमेशा गौरवान्वित करती रहेगी।

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

जब तक धड़कन बाकी है, तब तक यही इरादा,

माँ भारती की सेवा ही, जीवन का है वादा।

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

तिरंगा मेरा अभिमान है, मेरा ईमान है।

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Vijay Diwas Wishes Messages Quotes Photo

वो जीवन व्यर्थ है जो झुके न राष्ट्र के नाम,

और वो लहू अधूरा है जो न आए देश के काम।

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा

हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसिताँ हमारा

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे

हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।