IIT में इंटर्नशिप और स्कॉलरशिप का मौका, विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि, 25000 मिलेगा इनाम

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 से 11 के छात्रों को IIT में इंटर्नशिप का अवसर मिल रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि कल 15 अक्टूबर है। 25000 तक नकद इमान दिया जाएगा। 

Vidyarthi Vigyan Manthan 2026
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM)

क्या आप स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ देश के टॉप भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में जाने, वहां के वैज्ञानिकों से मिलने और मॉडर्न लैबोरेट्री में रिसर्च करने का सपना देखते हैं? उत्तर प्रदेश के बांदा जिले समेत देश भर के स्कूली छात्रों के लिए ऐसा ही एक शानदार और बड़ा मौका सामने आया है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) परीक्षा के तहत कक्षा 6 से 11 तक के प्रतिभावान छात्रों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, बल्कि उन्हें आईआईटी और प्रतिष्ठित रिसर्च इंस्टीट्यूट में इंटर्नशिप करने का अनोखा अवसर भी प्राप्त होगा। यदि आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, तो बिना समय गंवाए तुरंत फॉर्म भर लें क्योंकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल 15 अक्टूबर है।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन की डिस्ट्रिक लेवल ऑनलाइन परीक्षा 16-21 नवंबर 2026 तक होगी। इसके बाद स्टेट लेवल परीक्षा 27 दिसंबर 2026 से 17 जनवरी 2027 तक तथा नेशलन लेवल 28 फरवरी 2027 को होगी।

क्या-क्या मिलेंगे शानदार फायदे? स्कॉलरशिप और आईआईटी इंटर्नशिप

विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को कई विशेष पुरस्कार और अवसर प्रदान किए जाएंगे।

IIT और राष्ट्रीय लैब्स में इंटर्नशिप: नेशनल लेवल पर चयनित होने वाले विजेताओं को देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों, DRDO, ISRO और CSIR की राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में 1 से 2 सप्ताह की स्पेशल ट्रेनिंग व इंटर्नशिप कराई जाएगी।

मासिक छात्रवृत्ति: विजेता छात्रों को 2,000 रुपये प्रति माह भास्कर छात्रवृत्ति एक वर्ष के लिए प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई से जुड़े खर्च आसानी से पूरे कर सकें।

नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र: डिस्ट्रिक, स्टेट और नेशनल लेवल पर टॉप स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

25,000 रुपये तक का नकद पुरस्कार

विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में सफल मेधावी छात्रों को 2 से 3 सप्ताह के लिए IITs की लैब्स में देश के फेमस साइंटिस्ट्स के साथ काम और इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही नेशनल लेवल पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 25,000 रुपये, 15,000 रुपये और 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार व एक वर्ष तक 2,000 रुपये प्रतिमाह की स्कॉलरशिप दी जाएगी, जबकि स्टेट व जोनल लेवल पर टॉप तीन विजेताओं को 5,000 रुपये, 3,000 रुपये और 2,000 रुपये का नकद इनाम प्रदान किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता

इस नेशनल लेवल की विज्ञान परीक्षा में कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल सीबीएसई, आईसीएससी या राज्य बोर्ड के छात्र शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा दो वर्गों में विभाजित होगी: जूनियर ग्रुप में कक्षा 6 से 8 के छात्र और सीनियर ग्रुप में कक्षा 9 से 11 के छात्र हिस्सा लेंगे।

कैसी होगी परीक्षा और सिलेबस?

यह एक डिजिटल ऐप-आधारित परीक्षा होगी जिसे छात्र अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से दे सकते हैं। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। 20% प्रश्न भारतीय वैज्ञानिकों और भारत के वैज्ञानिक इतिहास से संबंधित होंगे। 50% प्रश्न NCERT की विज्ञान और गणित की किताबों से होंगे। 30% प्रश्न लॉजिकल रीजनिंग और सांइटिफिक रीजनिंग पर आधारित होंगे।

कल है अंतिम मौका, ऐसे करें आवेदन

रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा कल समाप्त हो रही है, इसलिए बिना देरी किए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. आधिकारिक वेबसाइट vvm.org.in पर जाएं या Google Play Store से VVM App डाउनलोड करें।

2. छात्र स्वयं को इंडिविजुअल श्रेणी में या अपने स्कूल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

3. नाम, कक्षा, स्कूल और संपर्क विवरण भरकर निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें।

4. फॉर्म जमा करने के बाद मॉक टेस्ट का अभ्यास शुरू करें और परीक्षा में अपनी जगह पक्की करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि, 25000 मिलेगा इनाम