बिहार के 10वीं पास होनहार छात्रों को मिलेगी 'विद्याधन छात्रवृत्ति'; पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 75 हजार रुपये तक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026: बिहार की 'विद्याधन छात्रवृत्ति' से गरीब मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए हर साल 75 हजार रुपये तक की मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कि इस छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को कितनी आर्थिक मदद मिलेगी और इसकी पात्रता क्या है।

बिहार के 10वीं पास होनहार छात्रों को मिलेगी 'विद्याधन छात्रवृत्ति'; पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 75 हजार रुपये तक

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026: बिहार में मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) ने 'सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन' (SDF) के सहयोग से बिहार इंटरमीडिएट विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम को राज्यभर में प्रचारित-प्रसारित करने का फैसला लिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी बच्चों की पढ़ाई को जारी रखना है, जो पैसों की तंगी के कारण आगे नहीं पढ़ पाते।

राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने इस संबंध में बिहार के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) को दिशा-निर्देश जारी करते हुए पत्र लिखा है। यह छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है, ताकि धन के अभाव में उनकी उच्च शिक्षा न रुके। इसके तहत केवल इंटरमीडिएट ही नहीं, बल्कि आगे की कॉलेज और व्यावसायिक पढ़ाई के लिए भी मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद दी जाएगी। योजना के तहत 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर योग्य छात्रों का चयन किया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को कितनी आर्थिक मदद मिलेगी और इसकी पात्रता क्या है।

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता एवं शर्तें:

इस विशेष स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए दो मुख्य शर्तें तय की गई हैं:

सामान्य वर्ग (General Category): 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

दिव्यांग छात्र (PwD Category): इस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 60 प्रतिशत रखी गई है।

पारिवारिक आय: आवेदन करने के लिए छात्र के परिवार की कुल वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति राशि?

चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए दो अलग-अलग स्तरों पर भारी वित्तीय सहायता दी जाएगी:

इंटरमीडिएट (11वीं और 12वीं) के लिए: 10वीं पास करने के बाद आगे की दो साल की पढ़ाई के लिए छात्रों को 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष (कुल 20 हजार रुपये) दिए जाएंगे।

उच्च शिक्षा के लिए: इंटरमीडिएट पूरा करने के बाद जब छात्र ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य उच्च कोर्सेज में दाखिला लेंगे, तो उन्हें 20 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये प्रतिवर्ष तक की बड़ी छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।

बिहार सरकार और फाउंडेशन की यह संयुक्त पहल राज्य के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के उन मेधावी बच्चों के लिए वरदान साबित होगी जो पैसों के अभाव में अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।