वेदांत के अंक 65 से बढ़कर हुए 74, पर CBSE से कॉपी फिर कराएंगे रीचेक, अब 0 अंक पर जता रहे यह शक
वेदांत ने अपनी सही आंसरशीट की चेकिंग के तौर तरीके पर सवाल उठाया है और सीबीएसई से अपनी कॉपी री-इवैल्यूशन कराने का फैसला किया है। उनके भाई सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ उत्तरों में उसे 0 अंक दिए गए हैं जबकि उत्तर लिखे थे।

सीबीएसई 12वीं की आंसरशीट बदले जाने की शिकायत के बाद वेदांत श्रीवास्तव के अंक 65 से बढ़कर 74 हो गए हैं। सीबीएसई ने अपनी गलती मानी और उन्हें उनकी सही कॉपी भेज दी। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। वेदांत ने अपनी सही आंसरशीट की चेकिंग के तौर तरीके पर सवाल उठाया है और सीबीएसई से अपनी कॉपी री-इवैल्यूशन कराने का फैसला किया है। उनके भाई सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ उत्तरों में उसे 0 अंक दिए गए हैं जबकि उसने (वेदांत) उनके पूरे उत्तर दिए थे। इसके लिए हम कॉपी फिर से रीइवेल्यूट कराएंगे।
सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने मांग की है कि कॉपी एक्सचेंज मामलों को लेकर एक अलग पोर्टल बनना चाहिए क्योंकि आंसरशीट री-इवैल्यूशन व स्कैन कॉपी मांगने के लिए पोर्टल है लेकिन कॉपी बदलने की शिकायत करने का कोई पोर्टल नहीं है। यह वजह थी कि हमें मामले को प्रकाश में लाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा।
आपको बता दें कि सीबीएसई 12वीं क्लास के छात्र वेदांत ने फिजिक्स में उम्मीद से कम नंबर पाने पर अपनी स्कैन कॉपी मांगी थी। जब स्कैन कॉपी देखी तो उन्होंने दावा किया कि उनकी फिजिक्स की आंसर शीट किसी दूसरे उम्मीदवार की आंसर शीट से बदल दी गई है। उन्होंने सीबीएसई को ईमेल किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। ट्वीट वायरल हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद सीबीएसई ने गलती मानी और उनके उनकी सही मार्कशीट भेज दी।
मामले की जानकारी देते हुए छात्र के भाई सिद्धांत श्रीवास्तव कहते हैं, “वेदांत की आंसर शीट किसी और की आंसर शीट से बदल दी गई थी, और हमें जो नंबर मिले थे, वे किसी और की आंसर शीट पर बेस्ड थे। आंसरशीट में उसकी हैंड राइटिंग नहीं थी। इस समस्या को हम नॉर्मल तरीके से आगे नहीं ले सकते थे। हमने CBSE को ईमेल करके शिकायत भेजी। हमने एक वीडियो भी बनाया, एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया, और इसे ट्वीट भी किया। जब इस मामले पर लोगों का बहुत ज्यादा ध्यान गया, तो CBSE ने हमसे संपर्क किया और हमें सही आंसर-की भेजी। वेदांत का मामला सामने आने के बाद और भी छात्र आगे आए… हम चाहते हैं कि दूसरे छात्रों के लिए भी एक औपचारिक पोर्टल बनाया जाए, जहां वे ऐसी समस्याओं की शिकायत सीधे CBSE से कर सकें और उन्हें अपनी असली समस्याओं की शिकायत करने के लिए वैसी परेशानी और ट्रोलिंग का सामना न करना पड़े, जैसा हमें करना पड़ा था।'
सीबीएसई के ओएसएम सिस्टम पर उठ रहे बड़े सवाल
- विद्यार्थियों की आंसरशीट एक्सचेंज कैसे हो गई?
- सीबीएसई ने इतनी धुंधली स्कैन कॉपी कैसे चेक की, ब्लर कॉपियों की मार्किंग कैसे की
- बहुविकल्पीय सवाल में भी सही जवाब पर अंक क्यों काटे
- सही सही फीस क्यों नहीं दिखा रहा, बढ़ा चढ़ाकर फीस क्यों दिखा रहा पोर्टल
पोस्ट डालने पर पाकिस्तानी कहकर ट्रोल किया
छात्र वेदांत के भाई सिद्धांत ने बताया कि जब भाई ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर डाली तो पाकिस्तानी कहकर ट्रोल किया गया। ऐसे में हमारी दिक्कत, मुद्दा सब पीछे रह गए और पाकिस्तानी मुद्दा आगे आ गया। इससे हम काफी आहत हुए। निराशा हुई।
CBSE ने कहा, सात लाख से ज्यादा आंसरशीट्स भेजी गई
CBSE में कक्षा 12वीं परीक्षा में असंतुष्ट छात्र-छात्रों को अपनी कॉपी पाने के लिए सोमवार को आवेदन करने का आखिरी दिन था। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10.5 लाख कॉपियों में से 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को कॉपी भेजी जा चुकी हैं। बोर्ड के अनुसार 25 मई रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। 27 मई तक कॉपी मिल जाएगी।
27 तक भेजी जाएंगी सभी कॉपियां
रिपोर्ट के मुताबिक CBSE कॉपियां रिजल्ट रिलीज़ के पहले ही 29 मई से री-इवेल्यूशन विंडो खोलेगी। इसमें दो स्टेज होंगे। पहले स्टेज में रिव्यू निशान दर्ज कर सकेंगे। दूसरे स्टेज में कॉपी नंबर को लेकर गलती के आवेदन दाखिल होंगे, तो वह उनके लिए आवेदन कर सकेंगे।
अगर कोई स्टूडेंट किसी सवाल को दोबारा चेक करवाना चाहता है तो उसके लिए भी आवेदन कर सकेगा। जो सवाल के दिए उत्तर से री-इवेल्यूशन विंडो में खोली जाएगी।
इस साल रिजल्ट 3.19 प्रतिशत गिरकर 85.20 प्रतिशत रहा, जिसके बाद OSM सिस्टम पर सवाल उठने लगे थे।
आईआईटी करेगी जांच
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि आईआईटी-मद्रास और आईआईटी-कानपुर के तकनीकी विशेषज्ञ इस वर्ष की परीक्षोत्तर पुनर्मूल्यांकन सेवाओं के शुरू होने के बाद से सामने आई सभी तकनीकी समस्याओं की जांच करेंगे और सीबीएसई को त्रुटिरहित प्रक्रिया सुनिश्चित करने में सहायता करेंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


