CBSE : वेदांत की आंसरशीट फिर चर्चा में, सीबीएसई 12वीं की कॉपी हाथ से चेक होने के संकेत, 29 मई का इंतजार
CBSE : सही उत्तरपुस्तिका मिलने के बाद वेदांत ने उसे सार्वजनिक किया है। लेकिन उनकी आंसरशीट फिर लोगों का ध्यान खींच रही है। फोटो देखकर लगता है कि कॉपी हाथ से चेक की गई है न कि कंप्यूटर पर ऑन स्क्रीन मोड से।

कॉपी एक्सचेंज होने की गलती मानने के बाद सीबीएसई ने 12वीं के छात्र वेदांत को उनकी सही आंसरशीट भेज दी। सही उत्तरपुस्तिका मिलने के बाद वेदांत श्रीवास्तव ने उसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए हैं। लेकिन उनकी आंसरशीट की तस्वीरें एक और वजह से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। पोस्ट के साथ अटैच किए गए स्क्रीनशॉट में सीबीएसई कक्षा 12वीं की फिजिक्स की स्टैंडर्ड आंसर बुकलेट दिखाई दे रही हैं, जिनमें नीली लाइन वाली शीटें, छपे हुए प्रश्न नंबर, क्यूआर कोड सेक्शन और रोल नंबर लिखने की जगहें हैं। हालांकि सीबीएसई की नई OSM (ऑनस्क्रीम मार्किंग) सिस्टम के तहत अपेक्षित डिजिटाइज्ड फॉर्मेट के विपरीत, इन पन्नों पर परीक्षक के लाल स्याही वाले निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
कई जवाबों पर लाल निशान लगे हैं, जो यह दिखाते हैं कि उन हिस्सों को सही ढंग से हल किया गया है। प्रश्न नंबर और दिए गए अंकों पर हाथ से घेरा बनाया गया है, जबकि कुछ सेक्शन में तिरछी लाइनें, हाथ से लिखी टिप्पणियां और परीक्षक के ऐसे निशान हैं जो आमतौर पर आंसर कॉपियों की हाथ से चेकिंग के दौरान लगाए जाते हैं। ये निशान सीधे ऑरिजनल आंसर बुकलेट के स्कैन किए गए पन्नों पर दिखाई दे रहे हैं।
क्या हाथ से चेक की गईं वेदांत की कॉपियां
इन तस्वीरों को देखकर ऑनलाइन यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि ने विवाद के सार्वजनिक होने के बाद शायद पेपर की मैन्युअल जांच की है। यह स्थिति इस साल बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया पर हो रही तीखी आलोचना के बीच सामने आई है। विभिन्न विषयों के कई छात्रों ने कई तरह की गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं, जिनमें बिना जांच किए रह गए पन्नों से लेकर उम्मीद से कम अंक मिलना और आंसरशीट में गड़बड़ियां शामिल हैं।
वेदांत फिर जंचवाएंगे अपनी कॉपी
सीबीएसई 12वीं की आंसरशीट बदले जाने की शिकायत के बाद वेदांत श्रीवास्तव के अंक 65 से बढ़कर 74 हो गए हैं। सीबीएसई ने अपनी गलती मानी और उन्हें उनकी सही कॉपी भेज दी। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। वेदांत ने अपनी सही आंसरशीट की चेकिंग के तौर तरीके पर सवाल उठाया है और सीबीएसई से अपनी कॉपी री-इवैल्यूशन कराने का फैसला किया है। उनके भाई सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ उत्तरों में उसे 0 अंक दिए गए हैं जबकि उसने (वेदांत) उनके पूरे उत्तर दिए थे। इसके लिए हम कॉपी फिर से रीइवेल्यूट कराएंगे। रीइवेल्यूएशन पोर्टल 29 को खुलेगा।
आपको बता दें कि सीबीएसई 12वीं क्लास के छात्र वेदांत ने फिजिक्स में उम्मीद से कम नंबर पाने पर अपनी स्कैन कॉपी मांगी थी। जब स्कैन कॉपी देखी तो उन्होंने दावा किया कि उनकी फिजिक्स की आंसर शीट किसी दूसरे उम्मीदवार की आंसर शीट से बदल दी गई है। उन्होंने सीबीएसई को ईमेल किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। ट्वीट वायरल हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद सीबीएसई ने गलती मानी और उनके उनकी सही मार्कशीट भेज दी।
पोस्ट डालने पर पाकिस्तानी कहकर ट्रोल किया
छात्र वेदांत के भाई सिद्धांत ने बताया कि जब भाई ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर डाली तो पाकिस्तानी कहकर ट्रोल किया गया। ऐसे में हमारी दिक्कत, मुद्दा सब पीछे रह गए और पाकिस्तानी मुद्दा आगे आ गया। इससे हम काफी आहत हुए। निराशा हुई।
आंसरशीट देख छात्र हैरान, क्या क्या जता रहे आपत्ति
- सीबीएसई ने इतनी धुंधली स्कैन कॉपी कैसे चेक की, ब्लर कॉपियों की मार्किंग कैसे की गई?
- मल्टीपल चॉइस प्रश्न में भी सही जवाब पर अंक क्यों काटे?
- सही सही फीस क्यों नहीं दिखा रहा, बढ़ा चढ़ाकर फीस क्यों दिखा रहा पोर्टल
- विद्यार्थियों की आंसरशीट अदला बदली कैसे हो गई? कइयों के कुछ पन्ने गायब कैसे हो गए?
- सही उत्तरों के मार्क्स क्यों काटे गए?
- मेरी आंसर-शीट मुझे अब तक क्यों नहीं मिली है?
- जितने विषयों की आंसरशीट के लिए आवेदन किया था, उतनी नहीं मिली?
29 मई तक शुरू होगा पुनर्मूल्यांकन पोर्टल
सीबीएसई ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन पोर्टल 29 मई तक शुरू कर दिया जाएगा। 26 मई शाम तक स्कैन कॉपी के लिए 4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। 11 लाख से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाओं की मांग की गई, जिनमें से नौ लाख डिजिटल रूप से उपलब्ध कराईं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


