अब मेरिट नहीं, पहले होगा एग्जाम; नर्सिंग एडमिशन का पूरा सिस्टम बदला

उत्तराखंड में अब सरकारी और निजी नर्सिंग-पैरामेडिकल कॉलेजों की सभी सीटों पर प्रवेश लिखित परीक्षा के जरिए होगा। 13 और 14 जून को एंट्रेंस एग्जाम होंगे, आवेदन 15 मई से शुरू होंगे।

अब मेरिट नहीं, पहले होगा एग्जाम; नर्सिंग एडमिशन का पूरा सिस्टम बदला

उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। अब सरकारी ही नहीं, निजी नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों की हर सीट पर दाखिला लिखित परीक्षा के जरिए ही होगा। यानी पहले की तरह आधी सीटें सीधे कॉलेज प्रबंधन के जरिए भरने की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह परीक्षा और काउंसलिंग आधारित हो जाएगी। इससे उन छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है जो लंबे समय से पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहे थे।

पहले कैसे होती थी सीटों पर भर्ती

अब तक उत्तराखंड के निजी नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों में 50 फीसदी सीटें लिखित परीक्षा के आधार पर भरी जाती थीं। बाकी 50 फीसदी सीटों पर कॉलेजों की एसोसिएशन अपने स्तर पर दाखिले करती थी। इसी व्यवस्था को लेकर कई बार सवाल भी उठते रहे। छात्रों और अभिभावकों का कहना था कि सभी सीटों पर एक समान प्रक्रिया लागू होनी चाहिए ताकि योग्य छात्रों को मौका मिल सके। अब राज्य सरकार ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल यानी INC के नियमों और राज्य के एक्ट के मुताबिक नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।

अब पूरी प्रक्रिया ऐसे होगी

नई व्यवस्था के तहत सभी सीटों के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से काउंसलिंग कराई जाएगी। अगर काउंसलिंग के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो उन सीटों को 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। इससे खाली सीटों की समस्या भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सों की करीब 15 हजार सीटें हैं। हर साल हजारों छात्र इन कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं।

13 और 14 जून को होंगी प्रवेश परीक्षाएं

राज्य सरकार ने नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून तय की गई है। 13 जून को बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 14 जून को एएनएम, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल और एमएससी पैरामेडिकल कोर्सों की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव कृष्ण कुमार शुक्ला की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से प्रवेश प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी, साथ ही योग्य छात्रों को समान अवसर मिलेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।