Hindi Newsकरियर न्यूज़uttarakhand nursing officer recruitment 2025 587 vacancies eligibility salary reservations apply online ukmssb
UKMSSB ने निकाली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती, 587 पदों पर मौका; महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा पद

UKMSSB ने निकाली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती, 587 पदों पर मौका; महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा पद

संक्षेप:

UKMSSB ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए 587 रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए। शैक्षणिक पात्रता, वेतन, आरक्षण और आवेदन तिथियों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Nov 18, 2025 07:53 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के मेडिकल सेक्टर में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा ऐलान हुआ है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष/महिला) के 587 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होते ही प्रदेश भर में युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है, खासकर उन उम्मीदवारों में जो लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर शुरू होंगे। इस भर्ती के लिए वेतनमान आकर्षक है पे लेवल 7, यानी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कितने पद किसके लिए? महिलाओं के लिए 480 सीटें

रिक्तियों का सबसे बड़ा हिस्सा महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है, जो नर्सिंग क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है:

  • महिला उम्मीदवार - कुल 480 पद
  • 336 पद: डिप्लोमा होल्डर्स
  • 144 पद: डिग्री होल्डर्स
  • पुरुष उम्मीदवार: कुल 107 पद
  • 75 पद: डिप्लोमा होल्डर्स
  • 32 पद: डिग्री होल्डर्स

इस तरह, डिप्लोमा और डिग्री दोनों धारकों को अवसर दिया गया है।

कुल 587 पदों में कैसे बंटे हैं सीटें?

UKMSSB ने इस भर्ती में आरक्षण भी स्पष्ट कर दिया है:

  • अनुसूचित जाति - 118
  • अनुसूचित जनजाति - 21
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - 82
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 58
  • सामान्या वर्ग - 308

इन आंकड़ों से यह साफ है कि सभी वर्गों के उम्मीदवारों को पर्याप्त अवसर दिए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता: कौन आवेदन कर सकता है?

उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्याता होनी चाहिए।

बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग - भारतीय नर्सिंग परिषद मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से

  • बी.एससी. नर्सिंग
  • पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग

साथ ही निम्न में से किसी एक का मान्य रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आवश्यक है:

  • बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग
  • बी.एससी. नर्सिंग
  • पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग
  • जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (जीएनएम)
  • मनोचिकित्सा नर्सिंग

यह रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड/इंडियन नर्सिंग एंड मिडवाइफरी काउंसिल से होना चाहिए।

इन उम्मीदवारों को मिलेगा अतिरिक्त फायदा

बोर्ड ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास निम्न अनुभव/योग्यता हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। जिसमें कम से कम दो साल की सेवा टेरिटोरियल आर्मी में NCC का ‘B’ या ‘C’ सर्टिफिकेट यह नियम उन उम्मीदवारों के लिए लाभदायक है जो अनुशासन और सेवा पृष्ठभूमि से आते हैं।

आवेदन की तारीखें: कब तक भरना है फॉर्म?

  • आवेदन शुरू: 27 नवंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 17 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 17 दिसंबर 2025

बोर्ड ने समय पर आवेदन करने की सलाह दी है ताकि आखिरी दिनों की भीड़ में किसी तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

भाषा योग्यता भी जरूरी

उम्मीदवारों के पास हिंदी भाषा का कार्यकारी ज्ञान भी होना चाहिए, क्योंकि यह उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं में दैनिक कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।