
UTET Result 2025: उत्तराखंड टीईटी UTET 2025 रिजल्ट ukutet.com पर जारी, Direct Link
संक्षेप: UTET 2025 Result Download pdf: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर देख सकते हैं।
Uttarakhand UTET Result 2025 Download Link: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा।

UTET Result 2025 Direct Link
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) हर साल उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करना है। जो उम्मीदवार यह परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें एक UTET पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसकी वैधता जीवन भर के लिए रहती है।
अभ्यर्थी अपने परिणाम में अपना नाम, रोल नंबर, जन्म तारीख, कैटेगरी परीक्षा का नाम, परीक्षा पास करने की स्थिति, परीक्षा में प्राप्त अंक आदि जानकारियों को ध्यान से जरूर चेक करें।
उत्तराखंड टीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो पेपर के लिए किया गया था। पेपर 1 का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था और पेपर 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक था।
UTET Result 2025: उत्तराखंड टीईटी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए 'UTET-2025 Applicant login' पर जाना होगा।
3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए।
6. अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
7. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।





