UTET 2026: उत्तराखंड टीईटी के लिए आवेदन शुरू, कैसे करें अप्लाई; जानें कब होगा एग्जाम
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार राज्य की सरकारी स्कूलों में 1 से 8 तक शिक्षक बनना चाहते हैं, वे 3 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार राज्य की सरकारी स्कूलों में 1 से 8 तक शिक्षक बनना चाहते हैं, वे 3 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
UTET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए उम्मीदवार स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन किया जा सकता है।
स्टेप 1: सबसे पहले UTET की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
स्टेप 4: आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
स्टेप 5: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 6: फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
UTET 2026 परीक्षा पैटर्न
UTET में दो अलग-अलग पेपर आयोजित किए जाते हैं। उम्मीदवार अपनी पात्रता और जिस कक्षा में पढ़ाना चाहते हैं, उसके अनुसार एक या दोनों पेपर में शामिल हो सकते हैं।
पेपर-1 (प्राइमरी लेवल):
यह उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं।
पेपर-2:
यह उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक हैं।
यदि कोई अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक सभी स्तरों पर शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करना चाहता है, तो उसे पेपर-1 और पेपर-2 दोनों पास करने होंगे। परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों के विषय ज्ञान के साथ-साथ उनकी शिक्षण क्षमता का मूल्यांकन करना होता है।
कब है एग्जाम
बता दें कि UTET 2026 का आयोजन 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा, जबकि पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कितना है आवेदन शुल्क?
UTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए पेपर के अनुसार तय किया गया है।
सामान्य और ओबीसी (OBC):
एक पेपर: 600 रुपये
दोनों पेपर: 1000 रुपये
एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD):
एक पेपर: 300 रुपये
दोनों पेपर: 500 रुपये
उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती होने पर 8 अगस्त 2026 तक सुधार (Correction) का मौका दिया जाएगा।
क्या है UTET?
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) राज्य स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) करता है। इस परीक्षा का उद्देश्य प्राथमिक (Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करना है। UTET पास करना उत्तराखंड के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी पात्रताओं में से एक है। हालांकि, केवल UTET पास करने से नौकरी नहीं मिलती, बल्कि यह शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की पात्रता प्रदान करता है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


