UPTET : यूपीटीईटी रिजल्ट से पहले चयन आयोग पर सैकड़ों अभ्यर्थियों की लाइन, क्या है मामला, रिजल्ट कब

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, संजोग मिश्र
Follow us on Google News
share

UPTET Exam: यूपी टीईटी ( UP TET Exam ) के ओएमआर में गड़बड़ी करने वालों की अब चयन आयोग पर कतार लगने लगी है। कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर प्रत्यावेदन का प्रोफार्मा जारी कर ऐसे अभ्यर्थियों को चयन आयोग में प्रत्यावेदन देने की सलाह दे दी जिनके आंसरशीट में गलती है।

यूपीटीईटी

UPTET Exam: दो से चार जुलाई तक आयोजित यूपी टीईटी ( UP TET Exam ) के ओएमआर में गड़बड़ी करने वालों की अब चयन आयोग पर कतार लगने लगी है। कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर प्रत्यावेदन का प्रोफार्मा जारी कर ऐसे अभ्यर्थियों को चयन आयोग में प्रत्यावेदन देने की सलाह दे दी जिनके उत्तरपत्रक में गलती है। उसके बाद सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने लाइन में लगकर त्रुटिपूर्ण भरे गए ओएमआर के मूल्यांकन का अनुरोध किया। ई-मेल और पंजीकृत डाक से भी प्रत्यावेदन भेजे गए हैं। अब तक पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आयोग में स्वयं उपस्थित होकर या ई-मेल और डाक से प्रार्थना पत्र भेजे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ही उत्तरपत्रक भरने में गलती कर दी है।

गणित के आठ प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति

आठ जुलाई को यूपीटीईटी की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी विभिन्न विषयों के प्रश्नों एवं उनके उत्तर पर आपत्ति कर रहे हैं। तीन जुलाई को पहली पाली में आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के अकेले गणित विषय के आठ प्रश्नों के उत्तर पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। एनसीईआरटी किताबों के साक्ष्य भी लगाए हैं। संस्कृत, हिंदी के अलावा अन्य विषयों के प्रश्नों एवं उत्तर पर आपत्ति की है।

जुलाई अंत तक संभावित यूपी-टीईटी का परिणाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) में शामिल 17,70,714 अभ्यर्थियों का परिणाम जुलाई अंत तक घोषित करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग तेजी से मूल्यांकन कार्य करवा रहा है। 20 जुलाई तक ओएमआर शीट के मूल्यांकन का लक्ष्य रखा गया है। इसी दौरान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के विभिन्न विषयों पर अभ्यर्थियों की ओर से मिली आपत्तियों का निस्तारण भी विषय विशेषज्ञों से करवा लिया जाएगा। उसके बाद एक सप्ताह में परिणाम तैयार हो जाएगा। सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो जुलाई अंत तक परिणाम जारी हो सकता है।

10,57,055 ने दिया टीईटी

दो जुलाई की दो पालियों एवं तीन जुलाई की पहली पाली में आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 1211459 अभ्यर्थियों में से 10,57,055 (87.25%) ने प्रतिभाग किया। वहीं तीन जुलाई की दूसरी पाली एवं चार जुलाई की पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 783202 अभ्यर्थियों में से 713659 अभ्यर्थियों (91.12%) ने परीक्षा दी। इस प्रकार परीक्षा में शामिल कुल 17,70,714 अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।