UPTET Topper : आजमगढ़ के हेडमास्टर को यूपी टीईटी में 150 में 149 अंक, टॉपर होने का दावा

लाइव हिन्दुस्तान, संजोग मिश्र, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

UPTET Result : दावा किया जा रहा है कि मनोज सिंह ने यूपी टीईटी में 150 में से 149.267 अंक हासिल कर टॉप किया है, हालांकि चयन आयोग की तरफ से कोई मेरिट जारी नहीं की गई है

up teacher
प्रतीकात्मक तस्वीर

UPTET Result : यूपीटीईटी 2026 पेपर इतना सरल था की कई अभ्यर्थियों को 99 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। सोशल मीडिया के जरिए दावा किया जा रहा है कि आजमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय रौजा सैफनपट्टी के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह को प्राथमिक स्तर की टीईटी में 150 में से 149.267 अंक मिले हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि मनोज सिंह ने टीईटी में टॉप किया है, हालांकि चयन आयोग की तरफ से कोई मेरिट जारी नहीं की गई है।

यूपीटीईटी में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। दोनों स्तर की परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हैं। दो से चार जुलाई तक प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर पांच पालियों (तीन पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं दो पाली प्राथमिक स्तर) में परीक्षा कराई गई थी। चयन आयोग के उपसचिव और पीआरओ डॉ. संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक) के लिए टीईटी में सम्मिलित कुल 713648 अभ्यर्थियों में से 571435 अभ्यर्थी (80.07 प्रतिशत) सफल हैं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ तक) के लिए परीक्षा में शामिल 1057021 अभ्यर्थियों में से 759513 (71.85 प्रतिशत) अभ्यर्थी पास हैं।

पापा-मम्मी के पास होने पर घर में खुशी

यूपीटीईटी का परिणाम जारी होने के बाद कई घरों में अनूठा माहौल देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी यह परीक्षा दी थी। तमाम शिक्षक ऐसे थे जिनके बच्चों ने भी उनके साथ परीक्षा दी और दोनों पास हो गए। यूट्यूबर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र अभिनव द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता अरविंद कुमार दुबे की सफलता की खुशी साझा की। वीडियो का शीर्षक रखा- पापा पास हो गए। प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर अभिनव के पिता ने इस परीक्षा के लिए तैयारी की थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण टीईटी पास करना अनिवार्य हो गया था, जिसे लेकर घर में तनाव का माहौल भी था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आजमगढ़ के हेडमास्टर को यूपी टीईटी में 150 में 149 अंक, टॉपर होने का दावा