UPTET Result 2026 Date: यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 का upessc.up.gov.in पर इंतजार, कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPTET 2026 Results date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही UPTET 2026 का परिणाम जारी करने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपना रोल नंबर दर्ज कर इसे देख सकेंगे।

UPTET Result 2026 date
UPTET Result 2026

UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। आयोग की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे और मेरिट लिस्ट की PDF फाइल भी डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, आयोग की ओर से अभी कर रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

दो स्तरों पर आयोजित की गई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए UPTET परीक्षा एक अनिवार्य योग्यता है। यह परीक्षा दो अलग-अलग स्तरों के लिए आयोजित की जाती है:

पेपर 1 (प्राथमिक स्तर): यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं।

पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर): यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने की योग्यता हासिल करना चाहते हैं।

जो उम्मीदवार इन दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की योग्यता रखना चाहते हैं, वे दोनों पेपरों में शामिल होते हैं। इस बार परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब परिणाम अंतिम चरण में है।

क्या है UPTET क्वालिफाइंग मार्क्स?

UPTET परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। सामान्य (General) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 60 प्रतिशत तय किए गए हैं, यानी उन्हें 150 में से कम से कम 90 अंक लाने होंगे। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), और अनुसूचित जनजाति (ST) जैसी आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक यानी 150 में से 82.5 (82) अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो अब आजीवन के लिए मान्य होता है।

मेरिट लिस्ट PDF और रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

जैसे ही आयोग द्वारा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट किया जाएगा, छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे "UPTET Result 2026" या "UPTET Merit List PDF" के लिंक पर क्लिक करें।

3. नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।

4. आपका UPTET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

5. मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

6. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।