UPTET Result 2026 OUT: यूपी टीईटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPTET Result 2026 declared: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोनों पेपर 1 और 2 का रिजल्ट UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।

UPTET Result 2026
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का रिजल्ट आ गया है। दोनों पेपर 1 और 2 का रिजल्ट UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बता दें, इस परीक्षा के लिए 19,94,661 अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके बाद 2,3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी 75 राज्यों में बनाए गए केंद्रों पर इसकी परीक्षा हुई थी। अब इसका रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट के मुताबिक पहले पेपर में 80 तो वहीं जूनियर टीईटी परीक्षा में 72 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। बता दें, यह पहली बार है जब यूपीटीईटी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू किया गया था।

UPTET 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के रिजल्ट को अभ्यार्थी निम्न स्टेप्स को फॉलो करके जान सकते हैं।

पहला स्टेप: सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

दूसरा स्टेप: होमपेज पर दिए गए UPTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

तीसरा स्टेप: निर्देशित स्थान पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

लॉगिन डिटेल्स सबमिट करने के तुरंत बाद ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा। स्कोरकार्ड में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग, पिता का नाम और कैटेगरी की जांच करें।

इसके बाद क्वालिफाइंग मार्क्स, कुल प्राप्त अंक और विषय वार स्कोर चेक करें।

यूपीटीईटी पास करने के लिए कितने नंबर लाने होंगे?

यूपीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए कितने नंबर लाने होंगे? इसका जवाब है कि अगर आप सामान्य कैटेगरी से आते हैं, तो आपको इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी यानी (90 अंक) लाने होंगे। वहीं, अगर आप रिजर्व कैटेगरी से आते हैं तो आपके लिए 55 फीसदी यानी (82 अंक) लाना जरूरी है। बता दें, इस परीक्षा के बाद सफल होने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला यूपीटीईटी सर्टिफिकेट लाइफटाइम (आजीवन) मान्य रहेगा।

UPTET में हो गए पास, अब क्या करें?

आप यूपीटीईटी की परीक्षा में सफल हो गए हैं, तो आपके लिए भविष्य के रास्ते खुल गए हैं। हालांकि, टीईटी परीक्षा का मतलब यह नहीं है कि आपकी नौकरी पक्की हो गई है। बल्कि इसका मतलब है कि आप अब राज्य की आने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के पात्र हो गए हैं। यह परीक्षा आपको केवल उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती में ही सहायता कर सकती है।

UPTET नहीं कर पाए पास, अब क्या करें?

अगर आप यूपीटीईटी की परीक्षा को पास नहीं कर पाए हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अभी भी आपके पास मौका है। वह मौका है CTET परीक्षा का। इस परीक्षा के लिए अभी भी आपके पास समय है। CBSE ने CTET की आवेदन विंडो को दोबारा खोल दिया है। 25 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक दोबारा आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा की तारीख का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPTET Result 2026 OUT: यूपी टीईटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक