upessc.up.gov.in पर जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट, जानें पासिंग मार्क्स समेत डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हालांकि, आयोग ने अभी तक परिणाम जारी करने की कोई निश्चित तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिजल्ट की सही तारीख के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

uptet result 2026 on upessc up gov in passing marks scorecard details
यूपी टीईटी का रिजल्ट कैसे करें चेक

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से UPTET 2026 का रिजल्ट अगस्त 2026 में जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग ने अभी तक परिणाम जारी करने की कोई निश्चित तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिजल्ट की सही तारीख के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

इस साल UPTET परीक्षा में करीब 19.95 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 1770714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यानी परीक्षा में कुल 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

2 से 4 जुलाई तक हुई थी UPTET परीक्षा

UPTET 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक किया गया था। परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग पेपर आयोजित किए गए थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12,11,459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,57,055 ने परीक्षा दी। वहीं प्राथमिक स्तर के लिए 7,83,202 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 7,13,659 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

UPTET Result 2026 कब आएगा?

UPESSC ने अभी तक UPTET 2026 रिजल्ट की आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उस समय रिजल्ट जारी नहीं हुआ। बाद की रिपोर्टों में अगस्त में परिणाम जारी होने की संभावना बताई गई है। हालांकि, जब तक आयोग की ओर से तारीख घोषित नहीं होती, किसी निश्चित दिन को रिजल्ट डेट मानना सही नहीं होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट

UPTET में दो पेपर होते हैं। Paper 1 प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने की पात्रता से जुड़ा है, जबकि Paper 2 उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने की पात्रता के लिए होता है। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों पेपर की परीक्षा दी है, उन्हें दोनों पेपर के परिणाम और अंकों की जानकारी मिल सकेगी। स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी के प्राप्त अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस समेत परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी।

UPTET Result 2026 कैसे चेक करें?

सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर UPTET 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

Submit बटन पर क्लिक करें।

UPTET 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी मिलेगी?

UPTET 2026 स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा सकती हैं। इनमें नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि, श्रेणी, पेपर की जानकारी, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, क्वालीफाइंग अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस शामिल हैं।

UPTET में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

UPTET परीक्षा में प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होता है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मानदंड 60 प्रतिशत यानी 90 अंक है। वहीं OBC, SC, ST और PwD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक निर्धारित हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार EWS वर्ग को सामान्य वर्ग के साथ 60 प्रतिशत के मानदंड में रखा गया है।

UPTET पास करने के बाद क्या फायदा होगा?

UPTET एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में निर्धारित नियमों के तहत शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता हासिल करते हैं। हालांकि, केवल UPTET पास करना नौकरी की गारंटी नहीं है। शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए संबंधित भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है। UPTET पात्रता प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन है। यानी एक बार UPTET क्वालिफाई करने के बाद प्रमाणपत्र की वैधता खत्म होने के कारण दोबारा TET देने की जरूरत नहीं होगी।

पास प्रतिशत कितना रह सकता है?

पिछले साल के रिजल्ट के ट्रेंड्स को देखा जाए तो अनुमान है कि 2026 में प्राइमरी लेवल के लिए पास प्रतिशत 34 से 39% और अपर प्राइमरी लेवल के लिए 25 से 30% के बीच हो सकता है। दरअसल साल 2018 में प्राइमरी पेपर में पास होने वालों का प्रतिशत 35% था। साल 2019 में ये गिरकर 29.74% हो गया था। साल 2021-22 में ये 38.67% पहुंच गया था। वहीं अपर प्राइमरी पेपर के लिए, पास होने वालों का प्रतिशत 2018 में 33.12% था जो कि 2019 में 11.46% हो गया था। वहीं 2021-22 में 28.33% पर पहुंच गया था।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़upessc.up.gov.in पर जारी होगा UP TET का रिजल्ट, जानें पासिंग मार्क्स समेत डिटेल