UPTET : यूपी टीईटी में वैचारिक सवालों ने घुमाया, गणित ईवीएस के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) में पहले दिन गुरुवार को उच्च प्राथमिक स्तर के प्रश्न पत्र में पूछे गए सवालों का स्तर मध्यम से कठिन रहा है। अभ्यर्थियों को बाल विकास एवं शिक्षण विधि के वैचारिक और गणित के बड़े सवालों ने परेशान किया।

UPTET exam

जबकि हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के प्रश्न तुलनात्मक रूप से सरल और सीधे पूछे गए। लंबे अनुच्छेद के सवाल ने परेशान किया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि बाल विकास एवं शिक्षण विधि के सीधे प्रश्न गायब थे। प्रश्नों के विकल्प इतने करीबी थे कि सही उत्तर चुनने में अभ्यर्थियों का काफी वक्त मशक्कत करनी पड़ी है। गणित में ज्यामिति और बीजगणित के सवालों में कैलकुलेशन काफी लंबा होने से हल करने में समय काफी लग गया। कई अभ्यर्थी ये सवाल नहीं कर कर पाए। विज्ञान में कूट वाले सवाल थे। वहीं पर्यावरण अध्ययन में उत्तर प्रदेश के भूगोल और पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े कइ गहरे सवाल पूछे गए। हालांकि जिन्होंने अच्छे से तैयारी की थी। उनका प्रश्न पत्र अच्छा हुआ है। परीक्षार्थियों में महिलाएं अधिक थीं।

क्यों बोले परीक्षार्थी

सीधे सिद्धांत के बजाय कक्षा की परिस्थितियों पर आधारित सवाल पूछे गए। विकल्पों के बहुत करीब होने के कारण सही उत्तर चुनने में थोड़ा वक्त लगा। हालांकि ओवर ऑल प्रश्न पत्र अच्छा हुआ है। -स्वाति कुशवाहा

ओवरऑल प्रश्न पत्र अच्छा था। बाल विकास एवं शिक्षण विधि के सवाल वैचारिक थे, लेकिन तैयारी ठीक होने से कोई दिक्कत नहीं हुई। हिन्दी, संस्कृत व सामान्य अध्ययन के सवाल पढ़े हुए पूछे गए।- कल्पना चौधरी, शिक्षिका

‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना’ का अर्थ पूछा

अभ्यर्थियों की मानें तो प्रश्न औसत दर्जे का था। एक सेट में हिंदी विषय में ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना’ का अर्थ पूछा था। बाल विकास एवं शिक्षण विधि में पूछा था अत्यधिक स्क्रीन समय और अनियमित दिनचर्या के कारण किशोरों का देर रात तक जागना मुख्य रूप से निम्न में से कौन से कारणों से होने वाली कठिनाइयों का एक उदाहरण है? सामाजिक अध्ययन में संविधान, संगीत से कई प्रश्न पूछे गए थे।

14 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। परीक्षा के पहले दिन ही विभिन्न जिलों में 14 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। सभी को पुलिस को सौंपते हुए एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जिन जिलों से फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए उनमें बदायूं, इटावा, फिरोजाबाद, गोंडा, कानपुर, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, गोरखपुर शामिल हैं।

लखनऊ में दो पाली में 39468 पंजीकृत

गुरुवार सुबह बारिश और उमस की बीच दोनों पालियों में पंजीकृत 39468 में 28,116 अभ्यर्थियों यानी करीब 71 फीसदी ने परीक्षा दी। पहली पाली में पंजीकृत 19,734 अभ्यर्थियों में से 14,032 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 5,702 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली का उपस्थिति प्रतिशत 71.10% रहा। दूसरी पाली में 14,084 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 5,650 अनुपस्थित रहे। 71.36% ने परीक्षा दी।

बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही दिया गया प्रवेश

46 परीक्षा केन्द्रों पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। बायोमीट्रिक सत्यापन और चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। केन्द्रों की निगरानी में लगे 92 मजिस्ट्रेट,46 सेक्टर मजिस्ट्रेट और इतने स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। जिसके चलते केन्द्रों सख्ती रही। केन्द्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

डीएम और जेपीसी ने केन्द्रों का जायजा लिया

जिलाधिकारी विशाख जी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिक इंटर कॉलेज से हुई, जहां अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। प्रवेश व्यवस्था, बायोमीट्रिक एवं पहचान सत्यापन, सीसीटीवी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया का गंभरतापूर्वक देखा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी टीईटी में वैचारिक सवालों ने घुमाया, गणित ईवीएस के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थ