यूपी में टीईटी पास कर चुके शिक्षक क्यों दे रहे स्पेशल टीईटी, सता रहा एक डर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी में वह शिक्षक जो टीईटी पास कर चुके हैं, वह रिजल्ट में बदलाव की आशंका को देखते हुए विशेष टीईटी के भी फॉर्म भर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2028 तक शिक्षकों को टीईटी पास करने की मोहलत दी थी।

 TET
शिक्षक टीईटी मामला

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में परिषदीय स्कूलों के वह शिक्षक जो अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर चुके हैं, वह रिजल्ट में बदलाव की आशंका को देखते हुए विशेष टीईटी के भी फॉर्म भर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2028 तक शिक्षकों को टीईटी पास करने की मोहलत दी थी। ऐसे में सिर्फ दो साल ही बचे हैं और शिक्षक कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। परिषदीय स्कूलों के 1.42 लाख शिक्षकों को टीईटी पास करना जरूरी था। पिछले दिनों टीईटी का परिणाम जारी हुआ तो इसमें से 86 हजार शिक्षकों ने टीईटी पास कर लिया। अब 56818 शिक्षकों को पास करना बाकी है, मगर जिन शिक्षकों ने अभी हाल ही में टीईटी पास की है, वह भी शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली विशेष टीईटी में बैठने को आवेदन कर रहे हैं। टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने अपना प्रत्यावेदन देना शुरू किया है। अभी तक 55 हजार अभ्यर्थी प्रत्यावेदन दे चुके हैं और 10 सितंबर अंतिम तारीख है। वहीं विशेष टीईटी में शामिल होने के लिए शिक्षकों से आवेदन भी 10 सितंबर तक मांगे गए हैं। ऐसे में सिर्फ सेवारत के लिए आयोजित होने वाली विशेष टीईटी में 86 हजार पास शिक्षक भी फार्म भर रहे हैं।

विशेष टीईटी में शामिल करने की सिफारिश

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री से शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी में शामिल करने की सिफारिश की है। शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन पर विचार कर उन्हें भी अवसर दिए जाने का अनुरोध किया है।

सेवारत शिक्षक जोखिम नहीं लेना चाहते:शिक्षक संघ

उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव कहते हैं कि बीते दिनों टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद जिस तरह से उस पर आपत्तियां आ रही हैं, उससे लगता है कि आगे रिजल्ट में बदलाव हो सकता है। ऐसे में सेवारत शिक्षक किसी भी कीमत पर जोखिम लेने को तैयार नहीं है। वह टीईटी पास करने के बावजूद शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी देने को आवेदन फॉर्म भर रहे हैं। खासकर वह जो कि पास होने के लिए तय न्यूनतम अंक के आसपास ही नंबर पाए हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं परिणाम बदला तो कठिनाई खड़ी हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2025 को सेवारत शिक्षकों को वर्ष 2028 तक टीईटी पास करने की मोहलत दी है। विभाग ने एक साल विशेष टीईटी के आयोजन की तैयारी में ही निकाल दिए। अब सिर्फ दो वर्ष बचे हैं और कोई शिक्षक जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी में टीईटी पास कर चुके शिक्षक क्यों दे रहे स्पेशल टीईटी, सता रहा एक डर