UPTET Admit Card 2026 OUT, Link: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक
UPTET Admit Card 2026 Link: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए लगभग 19,94,661 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए 60 जिलों में 955 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक होगी।

UPTET Admit Card 2026 Link: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, अपना नाम व पिता का नाम और जन्मतिथि डालकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी। आयोग ने 22 जून को ही परीक्षा शहर की सूचना जारी कर दी थी। परीक्षा के लिए पंजीकृत 19,94,661 अभ्यर्थियों के लिए 60 जिलों में कुल 955 केंद्र बनाए गए हैं। दो जुलाई को 9:30 से 12 बजे तथा 2:30 से पांच बजे की दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। तीन जुलाई को 9:30 से 12 बजे की पहली पाली में उच्च प्राथमिक जबकि 2:30 से पांच बजे की दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी।
यूपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर कैंडिडेट सर्विसेज के अंतर्गत 'UPTET 2026 Admit Card' वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन के समय मिला वन-टाइम पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4 - स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
क्या क्या चीजें बैन
- चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना क्लिपबोर्ड या हार्ड बोर्ड/कार्ड बोर्ड (जिस पर कुछ लिखा न हो) और काली स्याही का बॉल प्वाइंट पेन साथ लेकर आएं। अभ्यर्थी काले बॉल प्वाइंट पेन के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार की स्याही का प्रयोग बिल्कुल न करें।
- अभ्यर्थी को किसी तरह का मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन डाईव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाईस, ईयरफोन, किसी भी तरह की हाथ की घड़ी, एटीएम कार्ड, कोई विद्युत सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियां ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स को लेकर परीक्षा केन्द्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं है।
व्हाइटनर, ब्लेड या रबर आदि का उपयोग प्रतिबंधित
उत्तर पत्रक में भरी गई सूचनाओं को व्हाइटनर, ब्लेड या रबर आदि से मिटाना प्रतिबंधित है। यदि उत्तर पत्रक में गोलों को सही से काला नहीं किया जाता है या कोई भी सूचना त्रुटिपूर्ण भरी जाती है, तो उत्तर-पत्रक का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, और इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पत्रक की प्रतियों को अभ्यर्थी स्वयं अलग नहीं करेंगे। अभ्यर्थी को सभी पत्रक जुड़ी हुई स्थिति में अंतरीक्षक को सौंपनी होंगी।
- परीक्षा समाप्त होने के बाद, अभ्यर्थियों को अपने साथ अपनी उत्तर पत्रक की प्रति और प्रश्न पुस्तिका ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को अन्तिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कौन सा सेट आएगा, पांच घंटे पहले होगा तय
चयन आयोग ने प्राथमिक और उच्च स्तर की यूपी-टीईटी के लिए प्रश्नपत्र के कई सेट तैयार कराए हैं। परीक्षा में किन प्रश्नपत्रों के सेट का प्रयोग किया जाएगा, इसकी सूचना परीक्षा के दिन पेपर शुरू होने के पांच घंटे पहले ही दी जाएगी।
एक मिनट में होगी एक अभ्यर्थी की जांच
अभ्यर्थियों के बायोमीट्रिक डेटा (आइरिस स्कैन व फोटोग्राफ) कैप्चरिंग के लिए केंद्रों के मुख्य द्वार पर टीमें तैनात की जाएंगी। तकनीकी टीमों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी अभ्यर्थी के बायोमीट्रिक डाटा कैप्चरिंग में सामान्यतः एक मिनट से अधिक का समय न लगे ताकि परीक्षा में कोई अड़चन न पैदा हो।
प्रश्नपत्रों के सभी ट्रंक पर वन टाइम लॉक
प्रश्नपुस्तिकाओं एवं ओएमआर उत्तर-पुस्तिका के ट्रंक पर ‘वन टाइम लॉक’ लगे हैं। प्रत्येक पाली की परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले वायर कटर (आरी) से ट्रंक खोले जाएंगे। प्रश्न पुस्तिका भी एक वन टाइम सीलर पारदर्शी पैकेट में रखकर सील की गई है।
दो घंटे पहले होगी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती
कक्ष निरीक्षकों के परीक्षा कक्ष का आवंटन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से 30 मिनट पूर्व (परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले) स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रैंडम आधार पर किया जाएगा। केंद्र अधीक्षक रैंडमाइजेशन के बाद कक्ष निरीक्षकों की कक्षावार ड्यूटी लगाएंगे।
पेपर का क्रमांक न भरने पर नहीं जंचेगी कॉपी
ओएमआर उत्तरपत्रक में प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की प्रविष्टि को न भरने या गलत भरने पर ओएमआर उत्तरपत्रक का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। प्रत्येक प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव कर गोले को पूरी तरह से भरें। एक से अधिक गोले भरने पर उत्तर गलत माना जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि उत्तरपत्रक को न तो मोड़ना चाहिए न ही उस पर किसी भी तरह का चिह्न बनाना चाहिए। प्रश्नपुस्तिका से किसी भी पृष्ठ को हटाना अथवा फाड़ना नहीं चाहिए अन्यथा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
बायोमेट्रिक एजेंसी को भी बनाया मोहरा
गैंग ने अपनी पहुंच व पैसे का इस्तेमाल कर नीट में बायोमेट्रिक जांच करने वाली एजेंसी के प्रमोद कुमार यादव को टेंडर दिलवाया था। प्रमोद की मदद से गैंग ने अपने ही लोगों को बायोमेट्रिक जांचकर्ता बनवा दिया। परीक्षा केंद्रों पर यही फर्जी जांचकर्ता असली परीक्षार्थी की जगह सॉल्वर को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में पास करा देते थे। इससे किसी को शक नहीं होता था।
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यूपीटीईटी का पेपर ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR) शीट पर लिया जाएगा। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है, जो कि उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है। पेपर में बाल विकास, भाषा (हिंदी और अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा और इसे हल करने के लिए आपको पूरे ढाई घंटे (150 मिनट) का समय मिलेगा।
सामान्य वर्ग के लिए इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम 60% (90 अंक) और आरक्षित वर्ग के लिए 55% (82 अंक) लाना जरूरी है। सफल उम्मीदवारों को मिलने वाला UPTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम (आजीवन) के लिए मान्य होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


