UPTET:उम्मीदवारों ने दी 1.5 अरब रुपये फीस, आयोग को इस परीक्षा से होगा 80-90 करोड़ का फायदा
चार साल बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) के लिए अभ्यर्थियों ने डेढ़ अरब रुपये से अधिक की फीस दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए कुल 19,94,661 आवेदन मिले हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) की परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है। इसकी आवदेन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। हाल ही में आयोग ने एग्जाम सिटी का विवरण जारी किया और जल्द एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। चार साल बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) के लिए अभ्यर्थियों ने डेढ़ अरब रुपये से अधिक की फीस दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए कुल 19,94,661 आवेदन मिले हैं।
चयन आयोग को 90 करोड़ की आय
आयोग ने अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये, एससी-एसटी के लिए 500 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये फीस तय की थी। इन अभ्यर्थियों ने चयन आयोग को 160 करोड़ रुपये से अधिक की फीस दी है। जानकारों की मानें तो यूपीटीईटी के आयोजन पर तकरीबन 70 से 80 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इस लिहाज से देखा जाए तो चयन आयोग को अकेले इस परीक्षा से 80-90 करोड़ रुपये बचेंगे।
इससे पहले यूपीटीईटी 2021 में अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये, एससी-एसटी के लिए 400 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये फीस थी।
2 से 4 जुलाई तक होगा एग्जाम
शिक्षा सेवा चयन आयोग दो से चार जुलाई तक 60 जिलों के कुल 955 केन्द्रों पर यूपीटीईटी कराने जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने सिर्फ उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) तक का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा दो जुलाई को दोनों पालियों सुबह 9:30 से 12 बजे तथा 2:30 से पांच बजे तक कराई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर दोनों का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा तीन जुलाई को होगी। जिन अभ्यर्थियों ने केवल प्राथमिक स्तर का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा चार जुलाई को होगी।
2021 की तुलना में इस बार भी भारी भीड़
अगर पिछली बड़ी टीईटी परीक्षा की बात करें, तो वर्ष 2021 में प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,628 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,553 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। उस समय कुल आवेदन संख्या 21,65,181 तक पहुंच गई थी। इस बार भी आंकड़े लगभग उसी स्तर के आसपास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती और सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं के बीच अब भी भारी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।
पिछली बार कैसा था रिजल्ट
पिछली बार की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2021 की बात करें तो पिछली परीक्षा में 39 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 28 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


