UPTET 2026 में आवेदन की सुनामी, 20 लाख के करीब पहुंचे फार्म

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

UPTET 2026 के लिए करीब 20 लाख आवेदन मिले हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग दोनों स्तर की परीक्षा एक ही दिन कराने पर विचार कर रहा है ताकि अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।

UPTET 2026 में आवेदन की सुनामी, 20 लाख के करीब पहुंचे फार्म

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 के लिए इस बार अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। परीक्षा के लिए कुल आवेदन संख्या करीब 20 लाख तक पहुंच गई है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए लगभग 12.12 लाख आवेदन मिले हैं, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के लिए करीब 7.84 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है। हालांकि वास्तविक तौर पर कुल 16,16,538 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन संख्या इसलिए ज्यादा दिखाई दे रही है क्योंकि करीब चार लाख उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने दोनों स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

दोनों स्तर की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को राहत की तैयारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अब परीक्षा आयोजन को लेकर तेजी से तैयारी कर रहा है। आयोग इस बात पर विचार कर रहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने दोनों स्तर के लिए आवेदन किया है, उनकी परीक्षा एक ही दिन दो अलग-अलग पालियों में कराई जाए। इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उम्मीदवारों को बार-बार दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। एक ही दिन परीक्षा पूरी होने से यात्रा, खर्च और समय तीनों की बचत हो सकती है। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जो ग्रामीण इलाकों या दूरदराज जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं।

जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है परीक्षा

आयोग ने दो से तीन जुलाई के बीच परीक्षा कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा तीन दिनों के भीतर पूरी कराई जाएगी। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के लिए केंद्र निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

2021 की तुलना में इस बार भी भारी भीड़

अगर पिछली बड़ी टीईटी परीक्षा की बात करें तो वर्ष 2021 में प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,628 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,553 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। उस समय कुल आवेदन संख्या 21,65,181 तक पहुंच गई थी। इस बार भी आंकड़े लगभग उसी स्तर के आसपास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती और सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं के बीच अब भी भारी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।

पिछली बार कैसा था रिजल्ट

पिछली बार की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2021 की बात करें तो पिछली परीक्षा में 39 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 28 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए कुल 12,91,628 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 11,47,090 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 4,43,598 उम्मीदवार यानी लगभग 38.67 प्रतिशत, जिसे करीब 39 प्रतिशत माना गया, सफल घोषित किए गए। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8,73,553 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,65,921 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 2,16,994 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, जो लगभग 28.33 प्रतिशत यानी 28 प्रतिशत के बराबर है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।