Exclusive: यूपी टीईटी के लिए 15.99 लाख आवेदन; 1.85 लाख सेवारत शिक्षक भी देंगे परीक्षा
UPTET 2026: 4 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रही यूपी-टीईटी के लिए रिकॉर्ड 15.99 लाख आवेदन आए हैं, जिनमें 1.85 लाख सेवारत शिक्षक भी शामिल हैं।

UPTET 2026: चार साल के बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए 1.85 लाख परिषदीय शिक्षकों ने आवेदन किया है। सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के आदेश के बाद आरटीई लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों को भी टीईटी पास करना अनिवार्य है। जिन शिक्षकों की पांच साल से कम की सेवा बाकी है, उन्हें बिना टीईटी के सेवानिवृत्ति तक काम करने की छूट दी गई है लेकिन उन्हें पदोन्नति नहीं मिलेगी। जिनके पास पांच साल से अधिक की सेवा बाकी है, उन्हें तीन साल के अंदर टीईटी पास करना है, वरना उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेनी होगी।
प्राथमिक से उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पदोन्नति के लिए भी उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास करनी है। इसके खिलाफ शिक्षकों ने सर्वोच्च न्यायालय में दो बार याचिकाएं भी लेकिन खारिज हो गईं। ऐसे में सभी शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से दो से चार जुलाई तक प्रस्तावित यूपी-टीईटी के लिए कुल 15,99,638 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 1,85,791 परिषदीय शिक्षक हैं। इनमें कई शिक्षकों ने दोनों स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
2300 शिक्षकों को पुरानी पेंशन का इंतजार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 2300 से अधिक विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन के आदेश का इंतजार है। प्रदेश सरकार ने मार्च में इन शिक्षकों को राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के बजाय ओपीएस का विकल्प चुनने की मंजूरी दी थी। उसके आधार पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन 2323 शिक्षकों से आवेदन लेते हुए पुरानी पेंशन योजना के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। हालांकि अब तक अंतिम तिथि बढ़ाने संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। इन सभी की नियुक्ति 2002 में हुई थी।
शिक्षा सेवा चयन आयोग दो से चार जुलाई तक कराएगा टीईटी
सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सीटीईटी में शामिल यूपी के हजारों शिक्षक पास हो चुके है। चूंकि यूपी में सीटीईटी भी मान्य है इसलिए यूपी-टीईटी का इंतजार किए बगैर सीटीईटी में आवेदन कर दिया था।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के लिए कुल 15,99,638 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इस आंकड़े में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पहली बार रिकॉर्ड 1.85 लाख ऐसे सेवारत शिक्षक भी इस परीक्षा में बैठ रहे हैं, जो सालों से बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


