
AKTU Counselling 2025: यूपीटीएससी काउंसलिंग राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, Direct Link
UPTAC Round 2 Allotment 2025: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने UPTAC काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार uptac.admissions.nic.in पर अपनी आवंटित बीटेक सीट रिजल्ट देख सकते हैं।
AKTU UPTAC Round 2 Seat Allotment Result 2025: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने UPTAC काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब uptac.admissions.nic.in पर अपनी आवंटित बीटेक सीट (कॉलेज और कोर्स) देख सकते हैं। AKTU काउंसलिंग राउंड 2 आवंटन 2025 देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने JEE Main 2025 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।

UPTAC Round 2 Seat Allotment Result 2025 Direct Link
सीट आवंटन रिजल्ट घोषित होने के बाद, यूपीटीएसी काउंसलिंग राउंड 2 में सीट सुरक्षित करने वाले उम्मीदवारों को अपनी ऑनलाइन चाॅइस (फ्रीज/फ्लोट) करनी होगी और 7 अगस्त तक सीट कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवंटन रिजल्ट देखने के तुरंत बाद उम्मीदवार को क्या करना होगा-
फीस डिटेल्स- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 12,000 रुपये और सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 20,000 रुपये का सीट एक्सेप्टेंस शुल्क देना होगा। यदि आवेदक सीट एक्सेप्टेंस शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसे यूपीटीएसी काउंसलिंग 2025 प्रक्रिया के किसी भी बाद के चरण के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। ऑनलाइन अभ्यर्थी एक्सेप्टेंस शुल्क का भुगतान करने के बाद सीट को "फ्रीज" या "फ्लोट" करने का ऑप्शन चुन सकता है।
UPTAC Round 2 Allotment 2025: यूपीटीएससी-2025 राउंड 2 रिजल्ट इन आसान स्टेप्स में चेक करें-
- कैंडिडेट्स सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपीटीएससी-2025 की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर विजिट करें।
2. होम पेज पर UPTAC 2025 सीट अलॉटमेंट राउंड 2 की लिंक पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इसमें अपनी लॉगइन डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. अब आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसके चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
5. भविष्य की जरुरतों के लिए इसका एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें।





