UPSSSC VDO Final Result 2026 Out, Direct Link: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSSSC VDO Final Result 2026 Out, Direct Link: यूपीएसएसएससी ने वीडीओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। इस कुल 1468 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ।

UPSSSC VDO Final Result 2026 Out, Direct Link
UPSSSC VDO फाइनल रिजल्ट जारी

UPSSSC VDO Final Result 2026 Out, Direct Link: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका बेसब्री से इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी यानी वीडीओ बनने का सपना संजोए बैठे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी ने वीडीओ भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चंद मिनटों में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए बस रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा, और स्क्रीन पर आपका परिणाम खुलकर सामने आ जाएगा। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1468 पदों को भरा जाएगा। आयोग ने चुने गए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के साथ-साथ अलग से कट-ऑफ अंक भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, ताकि उम्मीदवार आसानी से अपनी स्थिति समझ सकें।

कब हुई थी परीक्षा

पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी के इन 1468 खाली पदों के लिए काफी समय पहले ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। इसके बाद 27 अप्रैल 2025 को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर जिन उम्मीदवारों को अभिलेख परीक्षण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, उन्होंने 6 मई 2026 तक अपने जरूरी दस्तावेज आयोग के सामने पेश कर दिए थे। अब मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन और दस्तावेजों की जांच, दोनों को आधार बनाकर आयोग ने कुल 1468 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर लिया है।

घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपना परिणाम जानने के लिए उत्सुक हैं, तो नीचे बताए गए आसान तरीके से चंद सेकंड में चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे UPSSSC VDO Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब उस पीडीएफ में दिए गए सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करें।
  • अगर लिस्ट में आपका नाम दिख जाता है, तो समझ लीजिए कि आपने बाजी मार ली है और आप सफल उम्मीदवारों में शुमार हो गए हैं।

किस वर्ग में कितने पद

कुल 1468 पदों को अलग-अलग वर्गों के हिसाब से बांटा गया था। इनमें सबसे ज्यादा पद अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए थे, जिनकी संख्या 849 रही। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 356, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए महज 07, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 139 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 117 पद निर्धारित किए गए थे। इन सभी वर्गों के अनुरूप ही कुल 1468 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची तैयार की गई है।

आयोग ने अंतिम चयन सूची तैयार करते वक्त क्षैतिज आरक्षण के नियमों का भी पूरी तरह पालन किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए तय 02 पदों पर 02 उम्मीदवार चुने गए हैं। वहीं सैन्य वियोजित एवं भूतपूर्व सैनिक वर्ग के लिए निर्धारित 47 पदों पर भी पूरे 47 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। महिला वर्ग के लिए आरक्षित 270 पदों पर भी 270 महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है। दिव्यांगता श्रेणी की बात करें तो LV उपश्रेणी के 28 पदों पर 28 और HH उपश्रेणी के 02 पदों पर भी 02 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। हालांकि उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग के लिए तय किए गए 02 पदों के लिए इस श्रेणी में कोई भी योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में आयोग ने मेरिट सूची के आधार पर बाकी अभ्यर्थियों का चयन कर इन पदों को भरने का फैसला लिया।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी