Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSSSC Vacancy: upssc ja junior assistant recruitment and stenographer notification soon adhiyachana sent
UPSSSC Vacancy : खुशखबरी, यूपी में बाबुओं के 990 पदों पर होगी भर्ती, अधियाचन भेजा

UPSSSC Vacancy : खुशखबरी, यूपी में बाबुओं के 990 पदों पर होगी भर्ती, अधियाचन भेजा

संक्षेप:

  • उत्तर प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के प्रदेशभर के कार्यालयों, संस्थानों आदि में बाबुओं के 990 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय की ओर से यूपीएसएसएससी को अधियाचन भेजा जा चुका है।

Aug 21, 2024 07:54 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के प्रदेशभर के कार्यालयों, संस्थानों आदि में बाबुओं के 990 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है। आयोग की ओर से ही चयन के लिए विज्ञापन जारी होगा। इन 990 रिक्त पदों में आशुलिपिक के 115 व कनिष्ठ सहायक के 875 पद शामिल हैं। वैसे तो आशुलिपिक के 163 और कनिष्ठ सहायक के 3197 पद सृजित हैं। इनमें से क्रमश: 22 और 1682 पद ही भरे हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कनिष्ठ सहायक के 640 और आशुलिपिक के 26 रिक्त पदों का अधियाचन अभी नहीं भेजा गया है। इससे पूर्व छह साल पहले बाबुओं की भर्ती हुई थी। तब से भर्ती नहीं होने का नतीजा है कि आशुलिपिक के 163 पदों में से मात्र 22 ही भरे हुए हैं।

उपरोक्त भर्ती संभवत: पीईटी स्कोर के जरिए ही होगी। पीईटी स्कोर से मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जूनियर असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष रखी जाएगी। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। इसके साथ ही ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रमाण पत्र भी मांगा जाता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।