UPSSSC : यूपी में 4 माह में ग्रुप सी के 10 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, कब कौन सी परीक्षा, अहम तिथियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जून से सितंबर तक चार माह में समूह ‘ग’ के 10445 पदों पर भर्तियों के लिए परीक्षा और साक्षात्कार कराने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने इसके कार्यक्रम को मंगलवार को मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जून से सितंबर तक चार माह में समूह ‘ग’ के 10445 पदों पर भर्तियों के लिए परीक्षा और साक्षात्कार कराने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने इसके कार्यक्रम को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी परीक्षा व साक्षात्कार कार्यक्रम के मुताबिक अनुदेशक टर्नर के दो पद, अनुदेशक बेसिक कॉस्मैटोलॉजी के 13 पदों के लिए साक्षात्कार इसी माह होगा। वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के 709 पदों की चिकित्सा परीक्षा 15 से 20 जून तक होगी। अनुदेशक मशीनिस्ट के तीन व सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 49 पदों के लिए इसी तरह साक्षात्कार होगा। फार्मासिस्ट के 564 पदों के लिए 29 जून को लिखित परीक्षा होगी। प्रदूषण नियंत्रण में संयुक्त संवर्ग के 93 पदों की परीक्षा भी 29 को होगी। बीसीजी तकनीशियन के 255 पदों की परीक्षा 30 जून को होगी। अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी के 13 पद, अनुदेशक ड्रेस मेकिंग के चार, अनुदेशक स्वींग टेक्नोलॉजी के तीन व अनुदेशक मैकेनिकल मोटर व्हीकल के चार पदों के लिए जुलाई में साक्षात्कार होगा।
26 जुलाई को 1565 पदों पर भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा व साक्षात्कार संबंधी कार्यक्रम के अनुसार, बोरिंग तकनीशियन के 402 पद और शिक्षक संवर्ग के 58 पदों की परीक्षा 12 जुलाई को होगी। सहायक सांख्यिकीय अधिकारी व शोध अधिकारी के 1565 पदों पर भर्ती की परीक्षा 26 जुलाई को होगी।
अनुदेशक प्लंबर के तीन पद का साक्षात्कार अगस्त में प्रस्तावित है। प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘सी’ के 2759 पदों के लिए 9 अगस्त को परीक्षा प्रस्तावित है। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के 2516 पद की परीक्षा 23 अगस्त को होगी।
आबकारी सिपाही के 722 पदों की भर्ती परीक्षा 20 सितंबर और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती परीक्षा 29 सितंबर को प्रस्तावित है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा की तिथियों में विशेष परिस्थितियों में परिवर्तन किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


