
UPSSSC Stenographer Exam: यूपी स्टेनोग्राफर परीक्षा आधे से ज्यादा उम्मीदवारों ने छोड़ी, रीजनिंग के सवालों ने चकराया
UPSSSC Stenographer Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आशुलिपिक मुख्य परीक्षा में मंगलवार को सरल सवालों से परीक्षार्थियों की बांछे खिल गई। रीजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझा भी दिया।
UPSSSC Stenographer Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आशुलिपिक मुख्य परीक्षा में मंगलवार को सरल सवालों से परीक्षार्थियों की बांछे खिल गई। रीजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझा भी दिया। क्रीम को दूध से अलग करने की विधि आदि सवाल से परीक्षार्थी चकरा गए। निगेटिव मार्किंग के चलते ज्यादातर ने कई प्रश्न छोड़ भी दिए। आधे से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया।
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिया गया। बायोमीट्रिक के साथ आंखों की कठपुतली की जांच हुई।
सुबह कड़े सुरक्षा घेरे में सात बजे पेपर का प्रश्न पत्र कोषागार से निकाला गया। सुबह 10 से 12 बजे तक शहर के 23 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। इसमे 10489 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जबकि सिर्फ 4572 ने परीक्षा दी। 5917 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों का कलावा, ताबीज, क्लचर से लेकर कील और बाली भी उतरवाई गई। 100 मीटर दूरी तक सभी फोटोकॉपी की दुकानें बंद रही।
सीतापुर के परीक्षार्थी आशीष राठौर ने बताया कि 100 सवालों में निगेटिव मार्किंग भी थी। पेपर सरल था। हिंदी, गणित, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान का पेपर बेहतर था। रीजनिंग के सवालों ने उलझाया। हिन्दी के 30 सवालों से स्कोर को आगे बढ़ाने में मदद की। हरदोई के प्रवीण ने बताया कि पेपर आसान था। ज्यादातर सवाल कोर्स के ही थे। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए 23 स्टेटिक और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा समाप्ति के बाद आंसर शीट को कोषागार में रखवाया गया। एआई के जरिए पल-पल परीक्षा की मानीटरिंग होती रही।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



