UPSSSC: सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

योग ने यह भर्ती राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के लिए निकाली है। इनमें सबसे अधिक 30 पद एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के हैं। इसके लिए अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

upsssc senior instructor recruitment 2026 for 132 post application begins today eligibility
सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आज से आवेदन

अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी की नई भर्ती के लिए आज यानी 14 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के तहत सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने यह भर्ती राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के लिए निकाली है। इनमें सबसे अधिक 30 पद एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के हैं। इसके लिए अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

ये पद सीनियर इंस्ट्रक्टर यानी ज्येष्ठ अनुदेशक अभियंत्रण, पौध संरक्षण, उद्यान विज्ञान, पशुपालन, शस्य विज्ञान, महिला कल्याण, सहकारिता, पंचायत, मृदा विज्ञान, कृषि, कृषि प्रसार, उत्पादन, ज्येष्ठ अनुदेशक सर्वाजनिक स्वास्थ्य के हैं। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

कुल कितने पद हैं?

सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पद अलग-अलग विषयों और विभागों में बांटे गए हैं। इनमें सबसे अधिक 30 पद एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के हैं। नीचे देखिए किस पद पर कितनी वैकेंसी है-

पद-पदों की संख्या

एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग- 30

प्लांट प्रोटेक्शन- 16

हॉर्टिकल्चर- 16

एनिमल हसबेंड्री- 14

एग्रोनॉमी/शस्य विज्ञान- 12

महिला कल्याण- 9

सहकारिता- 8

पंचायत- 8

मृदा विज्ञान- 8

कृषि प्रसार- 5

सार्वजनिक स्वास्थ्य- 3

उत्पादन- 2

कृषि- 1

कुल- 132

महत्वपूर्ण तरीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 14 सितंबर 2026

आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 14 अक्टूबर 2026

आवेदन में करेक्शन की आखिरी तारीख- 21 अक्टूबर 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए PET 2025 स्कोर अनिवार्य है। यानी जिन उम्मीदवारों ने पीईटी नहीं दिया था, या फिर जो इस परीक्षा में पास नहीं हो पाए, वो इस भर्ती लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है। मुख्य परीक्षा के लिए बाद में आवेदन शुल्क लिया जाएगा। पद के अनुरूप अलग-अलग योग्यता रखी गई है। भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 सितंबर को आवेदन लेने संबंधी नोटिस जारी की थी। आवेदन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। पीईटी अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

1. उम्मीदवार सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर एप्लीकेंट सेगमेंटट में जाकर कैंडिडेट र Candidate Registration पर क्लिक करें।

3. यहां अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें।

4. फॉर्म खुलेगा, इसमें अपनी तमाम जरूरी जानकारी भरें।

5. इसके बाद उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।

6. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

एग्जाम पैटर्न

भर्ती के लिए दो घंटे का 100 अंकों का पेपर होगा। इसमें ग्राम्य विकास से संबंधित विषयगत 50 अंक, विश्लेषणात्मक क्षमता और डाटा इंटरप्रिटेशन 15, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा 15 अंक ओर यूपी के बारे में जानकारी से जुड़े 20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। आयोग की वेबसाइट पर भर्ती संबंधी सभी जानकारियां दी गई हैं। आवेदन के लिए इसे पढ़कर पूरी जानकारी ली जा सकती है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSSSC: सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें योग्यता