JOBS : UPSSSC ने युवा कल्याण विभाग में निकाली 412 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के तहत 412 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत की जा रही है।

upsssc recruitment 2026 youth welfare department 412 posts eligibility details
युवा कल्याण विभाग में निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के तहत 412 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत की जा रही है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इच्छुक और पात्र आवेदक 16 अक्टूबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशिल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

किन पदों पर होंगी भर्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 412 रिक्तियां भरी जानी है। इसमें सबसे ज्यादा 368 पद क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

व्यायाम प्रशिक्षकों के लिए 44 पद

इसके अलावा व्यायाम प्रशिक्षकों के 44 पद रखे गए हैं। इसके लिए ग्रेजुएशन के साथ DPEd, BPEd या संबंधित योग्यता जरूरी होगी।

PET-2025 स्कोर जरूरी

ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 दिया है और जिनका PET स्कोरकार्ड जारी हो चुका है।

उम्र और आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी। आवेदन के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

आवेदन कब से कब तक?

ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और 6 नवंबर 2026 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 13 नवंबर तक का समय मिलेगा। परीक्षा की तारीख आयोग बाद में जारी करेगा।

युवा कल्याण विभाग भर्ती का नोटिफिकेशन यहां पढ़ें-

https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?ZAav3PHO8SadE1elv4czrrIC+FQDR9n9BYbJOCnh3Rs=

कैसे होगा चयन?

पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तें पूरी करनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया

अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए Live Advertisement सेक्शन में संबंधित भर्ती के विज्ञापन पर क्लिक करें। यहां से अभ्यर्थी भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड या देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया और दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया एक ही बार में पूरी करनी होगी, इसलिए फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़JOBS : UPSSSC ने युवा कल्याण विभाग में निकाली 412 पदों पर भर्ती