UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधान भवन में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 170 गार्ड-फायरमैन पदों पर करें आवेदन
UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 170 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए एक शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन के अंतर्गत विभिन्न रिक्तियों को भरने के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश विधान भवन में कुल 170 पदों पर 12वीं पास योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधी भर्ती के तहत किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगामी 9 जून 2026 से शुरू होने जा रही है।
पदों की डिटेल्स
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 170 रिक्तियों को दो अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है। विधान भवन रक्षक के 120 पद और विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के 50 पद शामिल हैं।
जरूरी शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, इस मुख्य परीक्षा का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों के पास आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना आवश्यक है। पीईटी स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आयु सीमा
आयु सीमा: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी)। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांगजन) के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क की जानकारी
आयोग ने सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी) के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क मात्र 25 रुपये तय किया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां हमेशा रखें याद
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 9 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 जून 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
सैलरी
सफल अभ्यर्थियों को लेवल-3 पे-स्केल (21,700 रुपये से 69,100 रुपये) के अनुसार वेतन व अन्य भत्ते मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upscssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी (UPSSSC) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप्स (How to Apply Online)
स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे "Online Registration" या संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नए पेज पर मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स (जैसे पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर और पर्सनल जानकारी) ध्यान से दर्ज करें।
स्टेप 4: अपने आवश्यक दस्तावेजों (फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट्स) की स्कैन कॉपी तय साइज में अपलोड करें।
स्टेप 5: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट करने से पहले फॉर्म में भरी गई सभी डिटेल्स को एक बार ध्यान से चेक कर लें।
स्टेप 6: फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


