UPSSSC OTR : यूपी पीईटी और मुख्य परीक्षाओं के लिए OTR अनिवार्य, रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें 12 नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू कर दी है। भविष्य में होने वाली सभी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षाओं (PET) तथा संबंधित मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए OTR कराना अनिवार्य होगा।

UPSSSC OTR

UPSSSC OTR One Time Registration 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग के पदों पर भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की सुविधा शुरू की है। इससे अभ्यर्थियों को भर्तियों में आवेदन के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। यह सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी गई है। समूह ‘ग’ में ग्राम पंचायत अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता,सहायक सांख्यकी अधिकारी, एएनएम व लिपिक आदि पद शामिल हैं। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया। इसके मुताबिक ओटीआर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा या मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए करना अनिवार्य होगा। भविष्य में आयोग के सभी विज्ञापनों में इसका उपयोग किया जा सकेगा। यह पूरी तरह से निशुल्क है। अभ्यर्थियों को नवीन आवेदन या प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास वैध मोबाइल व ई-मेल आईडी होना चाहिए। इस पर आने वाले ओटीपी से इसका प्रमाणीकरण किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में अपना छह माह के अंदर का रंगीन फोटो अपलोड करना होगा। उसे हस्ताक्षर हिंदी या अंग्रेजी में करना होगा। हस्ताक्षर के नीचे हिंदी में स्पष्ट नाम लिखना जरूरी होगा। अंग्रेजी भाषा के कैपिटल लेटर में हस्ताक्षर अमान्य होंगे।

क्या हैं दिशानिर्देश

1. आयोग द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य है । आवेदन के लिए वैध मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जरूरी होंगे; इनका सत्यापन OTP के जरिए होगा।

2. अभ्यर्थी को ओटीआर के लिए केवल एक बार पंजीकरण करना होगा । भविष्य में सभी आवेदनों के लिए उक्त ओटीआर आईडी का उपयोग किया जा सकेगा ।

3. अभ्यर्थियों को ओटीआर हेतु नवीन पंजीकरण अथवा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर पंजीकरण करना होगा । OTR प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त होगी, आयोग किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेगा।

4. यदि किसी अभ्यर्थी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा - 2025 हेतु आवेदन किया है, तो उसे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर ही ओटीआर हेतु आवेदन करना होगा ।

5. ओटीआर पंजीकरण के लिए वैध मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है । मोबाइल नंबर एवं ई-मेल भर्ती प्रक्रिया की सम्पूर्ण अवधि तक सक्रिय रहने चाहिए ।

6. मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी का सत्यापन OTP प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा ।

7. प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए केवल एक ओटीआर आईडी की ही अनुमति है । एक से अधिक ओटीआर आईडी बनाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है ।

8. क्या डिटेल्स भरनी होगी, फोटो, हस्ताक्षर

आवश्यक विवरण: उम्मीदवारों को नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, राज्य, गृह जनपद, हाईस्कूल योग्यता तथा स्थायी व पत्राचार पता दर्ज करना होगा।

फोटोग्राफ नियम: 6 माह के भीतर का रंगीन फोटो अपलोड करना होगा; साइज 50 KB से 100 KB, फॉर्मेट JPEG/JPG।

हस्ताक्षर सम्बन्धी निर्देश: हस्ताक्षर हिंदी या अंग्रेजी में होना चाहिए; अंग्रेजी के CAPITAL LETTERS में हस्ताक्षर मान्य नहीं होगा। हस्ताक्षर के नीचे अपने हस्तलिखित हिंदी नाम का अंकन अनिवार्य है। हस्ताक्षर फाइल का साइज 30 KB से 50 KB के बीच होना चाहिए।

ओटीआर में दर्ज की गई समस्त जानकारी सही होनी चाहिए तथा अभिलेखों में उपलब्ध विवरण के अनुसार होनी चाहिए ।

9. ओटीआर पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र को अंतिम सबमिट करने से पूर्व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा दर्ज की गई समस्त प्रविष्टियां सही एवं पूर्ण हैं । गलत अथवा असत्य जानकारी दर्ज किए जाने पर आयोग द्वारा अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है

10. संशोधन पर पाबंदी

ओटीआर पंजीकरण पूर्ण होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन अनुमन्य नहीं होगा ।

11. प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए केवल एक ओटीआर आईडी की ही अनुमति है । एक से अधिक ओटीआर आईडी बनाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है ।

12. अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे । ओटीआर आईडी के दुरुपयोग के लिए आयोग उत्तरदायी नहीं होगा ।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।