UPSSSC PCS के 2285 पदों पर बंपर भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन; परीक्षा से सिलेक्शन तक जानें पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने लोअर पीसीएस के तहत बंपर 2285 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। योग्य उम्मीदवार 29 मई से आवेदन कर सकेंगे।

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे यूपी के नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे वक्त से जिस भर्ती का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, आखिरकार उसका ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर पीसीएस (Lower PCS) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी यूपी सरकार के किसी अच्छे विभाग में अफसर बनने का ख्वाब देख रहे हैं, तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आयोग ने कुल 2285 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। चलिए, इस बंपर भर्ती से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी बात आपको तफसील से बताते हैं।
क्या है इस नोटिफिकेशन में खास?
UPSSSC ने 30 मार्च 2026 को अपनी वेबसाइट पर इस बड़ी भर्ती (Advt. No. 07-Exam/2026) का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत चकबंदी अधिकारी, अमीन, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट और ऑडिटर जैसे अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 11 अलग-अलग विभागों में ये 2285 पद भरे जाने हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें वो ही उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने UP PET 2025 की परीक्षा दी थी और उनके पास एक वैध स्कोरकार्ड मौजूद है।
अहम तारीखें जिन्हें भूलना नहीं है
अक्सर ऐसा होता है कि जानकारी होने के बावजूद लोग आखिरी तारीख के चक्कर में फॉर्म भरने से चूक जाते हैं। इसलिए सबसे पहले डायरी में ये तारीखें नोट कर लीजिए। हालांकि नोटिफिकेशन मार्च में ही आ गया है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन की खिड़की 29 मई 2026 से खुलेगी। आपको फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए 18 जून 2026 तक का समय मिलेगा। अगर फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है; आयोग ने 25 जून 2026 तक फॉर्म में सुधार (Correction) करने का मौका भी दिया है। परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं हुई है, जिसे बाद में नोटिफाई किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
अब सवाल उठता है कि क्या आप इसके लिए योग्य हैं? पहली शर्त तो हम आपको बता ही चुके हैं कि यूपी पीईटी 2025 का पास होना जरूरी है। दूसरी अहम शर्त है आपकी पढ़ाई। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (बैचलर डिग्री) होना लाजमी है। वहीं अगर उम्र की बात करें, तो ज्यादातर पदों के लिए उम्र सीमा 21 साल से लेकर 40 साल तक तय की गई है। कुछ खास पदों (जैसे सेंटर सुपरिटेंडेंट) के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल भी रखी गई है। आरक्षित वर्गों को यूपी सरकार के नियमों के मुताबिक उम्र में छूट भी मिलेगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
किन पदों पर किनती वैकेंसी
आइए एक नजर डालते हैं कि किस पद के लिए कितनी जगह खाली हैं। सबसे ज्यादा 548 पद असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट के लिए हैं। इसके अलावा ऑडिटर के 419 पद, अमीन/नीलामकर्ता के 323 पद, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 238 पद और क्लर्क/कैशियर के 229 पदों समेत कई अन्य जगहें शामिल हैं।
कितनी होगी सैलरी
अगर बात करें वेतन की, तो लोअर पीसीएस के तहत मिलने वाली सैलरी भी काफी अट्रैक्टिव होती है। ये पद लेवल-4 से लेकर लेवल-6 पे मैट्रिक्स के अंतर्गत आते हैं। इसका सीधा मतलब है कि शुरुआती बेसिक पे 25,500 रुपये से लेकर 35,400 रुपये तक होगी। भत्ते वगैरह मिलाकर हाथ में आने वाली (इन-हैंड) सैलरी 30,000 से लेकर 45,000 रुपये महीने के बीच बन जाएगी, जो पद और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
इस भर्ती में नौकरी पाने का रास्ता दो मुख्य पड़ावों से होकर गुजरता है। सबसे पहला पड़ाव तो पीईटी 2025 था, जो एक तरह से आपकी एंट्री टिकट है। आपके पीईटी स्कोर के आधार पर ही आपको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें ही मुख्य परीक्षा (Main Exam) में बैठने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए पूरे दो घंटे का वक्त दिया जाएगा। खास बात यह है कि परीक्षा में 25% की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, इसलिए तुक्केबाजी से काम नहीं चलने वाला है। जो लोग मुख्य परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें आखिरी पड़ाव यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।
फॉर्म कैसे भरें?
आवेदन करने का तरीका बहुत ही आसान है। आपको किसी कैफे के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बस UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाइए। वहां 'Live Advertisement' सेक्शन में जाकर आपको एडवरटाइजमेंट नंबर 07-Exam/2026 ढूंढना है। 'Apply Online' पर क्लिक करें और अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉग-इन करें। इसके बाद आपकी ज्यादातर बेसिक जानकारी स्क्रीन पर अपने आप आ जाएगी। बाकी बची हुई डिटेल्स भरिए, अपनी पसंद के पदों का चुनाव कीजिए और महज 25 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देकर फॉर्म सबमिट कर दीजिए।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


