UPSSSC Lekhpal : 8000 यूपी लेखपाल भर्ती में अब 1 पद पर 46 दावेदार, JA टाइपिंग में 26318 हुए पास

Feb 27, 2026 07:20 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए 366712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया है।

UPSSSC Lekhpal : 8000 यूपी लेखपाल भर्ती में अब 1 पद पर 46 दावेदार, JA टाइपिंग में 26318 हुए पास

यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए 366712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। इसके मुताबिक लेखपाल के एक पद पर करीब 46 दावेदार होंगे। ऐसे में भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने गुरुवार शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों की पीईटी के स्कोर के आधार पर कटऑफ जारी की। अनारक्षित श्रेणी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अभ्यर्थियों इन सभी की कटऑफ 55.12 अंक है। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की कटऑफ 47.50 अंक है। आयोग मुख्य परीक्षा की तारीख जल्द घोषित करेगा।

कनिष्ठ सहायक टाइपिंग का रिजल्ट जारी

दूसरी ओर कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-तीन के 5370 पदों भर्ती के लिए टंकण परीक्षा के लिए 90336 अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया गया था। बीते 23 नवंबर 2025 से लेकर 18 दिसंबर 2025 तक टंकण परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 60729 अभ्यर्थी शामिल हुए और इसमें से 26318 अभ्यर्थियों टंकण परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।

लेखपाल परीक्षा के सिलेबस से मैथ्स हटा

ध्यान रहे कि इस बार यूपी लेखपाल भर्ती का सिलेबस पूरी तरह बदल दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को नए पैटर्न पर तैयारी और मेहनत करनी होगी। नई तरह से पढ़ाई शुरू करनी होगी। अब ग्राम्य समाज से 5 मार्क्स ( 5 प्रश्न) का ही पेपर आएगा। जबकि पहले 2022 की भर्ती में ग्राम्य समाज एवं विकास के विषय से 25-25 सवाल पूछे गए थे। वहीं इस बार एक बड़े बदलाव के तहत मैथ्स हटा दिया गया है। हालांकि डीआई शामिल रहेगा। डीआई से 10 अंक के 10 प्रश्न आएंगे। अब कंप्यूटर आईटी , यूपी जीके को सिलेबस में जगह दी गई है जो पहले नहीं थे। हिंदी का रोल घटा दिया गया है। पहले सामान्य हिंदी से 25 अंक का आता था, अब इससे 10 अंक का आएगा।

क्या है लेखपाल लिखित परीक्षा का सिलेबस

इसमें भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान, भारत एवं विश्व भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास, ग्राम्य समाज एवं विकास, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े पांच-पांच अंक के सवाल पूछे जाएंगे। पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन, डाटा इंटरप्रिटेशन व सामान्य हिंदी 10-10 अंक, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान 15 अंक और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी से जुड़े 20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

चयन कैसे होगा, एग्जाम पैटर्न

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसके लिए कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

कुल अंक: 100

कुल प्रश्न: 100

समय: 2 घंटे

प्रश्न प्रकार: मल्टीपल चॉइस

निगेटिव मार्किंग भी होगी।

- मेरिट तैयार करने के लिए UPSSSC नार्मलाइज्ड फॉर्मूला लागू करेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board 10th Result 2026 Live , RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।