UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: 717 ओबीसी सीटें बढ़ीं, जनरल में कटौती, प्रदर्शन के बाद यूपी लेखपाल भर्ती में बड़ा यू-टर्न
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: यूपी लेखपाल भर्ती में आरक्षण का गणित बदल गया है। 717 ओबीसी सीटें बढ़ीं, जनरल में कटौती हुई। आवेदन 29 दिसंबर से होंगी और अंतिम तारीख 28 जनवरी 2026 निर्धारित है।

UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: 717 ओबीसी पोस्ट बढ़ीं, जनरल के हुए कम हो गए है। यूपी लेखपाल भर्ती में आखिरकार वही हुआ, जिसकी गूंज सड़कों से लेकर सदन तक सुनाई दे रही थी। विरोध, सवाल और सियासी दबाव के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7,994 लेखपाल पदों की भर्ती में आरक्षण का गणित बदल दिया। पिछड़ा वर्ग संगठनों और राजनीतिक दलों की नाराजगी के बाद अब ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को राहत मिली है, जबकि जनरल कैटेगरी की सीटों में सीधी कटौती की गई है।
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: क्या बदला और क्यों बदला?
16 दिसंबर को जारी शुरुआती विज्ञापन में ओबीसी वर्ग के लिए केवल 1,441 पद तय किए गए थे। इसे लेकर उम्मीदवारों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी समेत कई दलों ने तीखा विरोध जताया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया। विरोध तेज हुआ तो राजस्व विभाग और आयोग को आरक्षण पर दोबारा मंथन करना पड़ा। नतीजा, अब ओबीसी कोटे में 717 अतिरिक्त पद जोड़ दिए गए।
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: संशोधित वर्गवार पदों का बंटवारा (Revised Post-wise Distribution):
संशोधन के बाद तस्वीर साफ है कि जनरल से काटकर पिछड़े वर्गों को जोड़ा गया है।
- जनरल: 3,205 पद (905 कम)
- अनुसूचित जाति (SC): 1,679 पद (253 अधिक)
- अनुसूचित जनजाति (ST): 160 पद (10 अधिक)
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2,158 पद (717 अधिक)
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 792 पद (कोई बदलाव नहीं)
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: आवेदन की अहम तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तारीख: 28 जनवरी 2026
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: योग्यता और उम्र सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: खास रियायतें:
- कम से कम 2 साल की सैन्य सेवा करने वालों को लाभ
- NCC ‘B’ सर्टिफिकेट धारकों को अतिरिक्त वेटेज
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: चयन प्रक्रिया - PET से लिखित परीक्षा तक
लेखपाल भर्ती में चयन का रास्ता PET-2025 से होकर जाएगा। सिर्फ वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने PET-2025 में हिस्सा लिया हो और आयोग का स्कोरकार्ड हासिल किया हो। शून्य या निगेटिव अंक पाने वाले उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे।
इसके बाद 2 घंटे की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनके विषय होंगे - भारतीय इतिहास, भूगोल और अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं. कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी और उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान।
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: आवेदन प्रक्रिया और फीस
- आवेदन PET रजिस्ट्रेशन नंबर से किया जाएगा
- मोबाइल पर OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य
- आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए सिर्फ 25 रुपये
UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: जरूरी चेतावनी
आरक्षण या आयु में छूट चाहने वाले अभ्यर्थियों को 28 जनवरी 2026 तक तय प्रारूप में प्रमाणपत्र जमा करना होगा। EWS वर्ग के लिए केवल वही प्रमाणपत्र मान्य होंगे, जो 1 अप्रैल 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच जारी किए गए हों।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




