UPSSSC: यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती फाइनल परिणाम जारी, 357 उम्मीदवार सफल घोषित

Mar 11, 2026 06:54 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

UPSSSC Junior Analyst Medicine Result Download: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित कुल 357 अभ्यर्थियों की लिस्ट और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं।

UPSSSC: यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती फाइनल परिणाम जारी, 357 उम्मीदवार सफल घोषित

UPSSSC Junior Analyst Medicine Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है । आयोग ने बुधवार, 11 मार्च 2026 को चयनित कुल 357 अभ्यर्थियों की लिस्ट और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं।

भर्ती की डिटेल्स

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रण में कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) के कुल 361 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 18 मई 2024 थी। इसके बाद, लिखित परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी । प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा और फिर अभिलेख परीक्षण के बाद अब फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है ।

चयन का श्रेणीवार विवरण

नोटिफिकेशन 361 पदों के सापेक्ष कुल 357 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है । चयनित उम्मीदवारों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:

अनारक्षित (General): 143 अभ्यर्थी

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 97 अभ्यर्थी

अनुसूचित जाति (SC): 75 अभ्यर्थी

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 36 अभ्यर्थी

अनुसूचित जनजाति (ST): 06 अभ्यर्थी

रिक्त रह गए पद और क्षैतिज आरक्षण

आयोग ने बताया कि कुछ श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 04 पद खाली रह गए हैं। इनमें दिव्यांग श्रेणी की उपश्रेणी एल.वी. (LV) का 1 पद और एच.एच. (HH) के 3 पद शामिल हैं । इन रिक्तियों को नियमों के अनुसार अनारक्षित और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आगे बढ़ा दिया गया है ।

क्षैतिज आरक्षण के तहत 72 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी में 06, और दिव्यांगजन की विभिन्न उपश्रेणियों में कुल 10 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। हालांकि, सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक और उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके कारण इन पदों को मेरिट के आधार पर अन्य पात्र अभ्यर्थियों से भरा गया है ।

कट-ऑफ अंकों पर एक नजर

आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ के अनुसार, अंतिम चयनित अभ्यर्थी के प्राप्तांक इस प्रकार रहे:

अनारक्षित श्रेणी: 40.00 अंक

अन्य पिछड़ा वर्ग: 34.50 अंक

अनुसूचित जाति: 29.50 अंक

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 26.50 अंक

अनुसूचित जनजाति: 02.50 अंक

महिला अभ्यर्थी: 30.00 अंक

महत्वपूर्ण सूचना और अगला कदम

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने स्पष्ट किया कि 12 अभ्यर्थियों का चयन प्रोविजनल रूप से किया गया है, जिनका अंतिम निर्णय संबंधित विभाग के अधीन होगा। साथ ही, यह परिणाम माननीय उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न रिट याचिकाओं के अंतिम आदेशों के अधीन रहेगा। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और परिणाम पीडीएफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं ।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।