यूपी में जूनियर इंजीनियर के 1536 पदों पर निकली भर्ती, BTech अयोग्य, डिप्लोमा वाले ही पात्र
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1536 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सम्मिलित जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 1156 और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 380 पद हैं।

UPSSSC JE Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1536 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सम्मिलित जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 1156 और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 380 पद हैं। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( यूपी पीईटी 2025 - UP PET ) वाले पात्र होंगे। आवेदन ऑनलाइन upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 1156 पदों के लिए आवेदन 3 से 25 नवंबर तक लिए जाएंगे। इसमें 2 दिसंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 380 पदों के लिए 6 से 27 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें 4 नवंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये है।
योग्यता - इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा (या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष डिप्लोमा) होना अनिवार्य।
इन भर्तियों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण अनुमन्य होगा। अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के समय पदों की वरीयता का विकल्प देना होगा। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 100 नंबर की और दो घंटे की होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।
इसके पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से इसके पहले युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय में कुल 412 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके आवेदन 16 अक्टूबर से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवम्बर 2026 निर्धारित है।
यूपी पीईटी 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी ) के लिए अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन लोगों ने यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन किया है, अब वो आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in या मोबाइल ऐप पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 60 जिलों में किया जा रहा है। परीक्षा 25 व 30 अक्टूबर व एक नवंबर को दो-दो पालियों में होगी। आयोग ने साफ किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, इसे प्रवेश पत्र न समझा जाए। एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किया जा सकता है।

