JOBS: यूपी में जूनियर इंजीनियर बनने का शानदार मौका, 1156 पदों पर 3 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें योग्यता समेत खास बातें

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 यूपी में जूनियर इंजीनियर (JE) मैकेनिकल के 1156 पदों पर भर्ती निकाली है। UP PET 2025 पास अभ्यर्थी 3 नवंबर से upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC JE Mechanical Recruitment 2026
यूपी में जूनियर इंजीनियर बनने का शानदार मौका

उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंबाइंड जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 1,156 पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सिंचाई एवं जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग (PWD) और पंचायती राज जैसे कई प्रमुख सरकारी विभागों में तकनीकी पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। योग्य अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन? योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी योग्यताएं होना अनिवार्य है-

PET 2025 स्कोरकार्ड अनिवार्य: इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) दी हो और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड हो। शून्य या नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थी इसके पात्र नहीं होंगे।

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या इसके समकक्ष तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। असिस्टेंट स्टोरकीपर जैसे कुछ पदों के लिए ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले भी पात्र हैं।

आयु सीमा: विभिन्न पदों के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 12 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 नवंबर 2026

आवेदन और फीस भरने की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026

फॉर्म में संशोधन और फीस एडजस्टमेंट की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2026

आवेदन के लिए सभी वर्गों सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए केवल 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का अंतिम चयन केवल मुख्य लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट के आधार पर किया जाएगा, इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। PET-2025 के अंकों के आधार पर रिक्त पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 2 घंटे का समय मिलेगाऔर 1/4 (25%) की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-6 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के तहत आकर्षक वेतन मिलेगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए 3 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होते ही आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जरूर भर दें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जूनियर इंजीनियर के 1156 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 3 नवंबर से आवेदन शुरू