JOBS: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 380 जूनियर इंजीनियर की बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 380 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। डिप्लोमा धारक और PET पास अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri 2026
जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती

अगर आपने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 380 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं के योग्य उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर तय समय-सीमा के अंदर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है।

योग्यता और PET स्कोरकार्ड की अनिवार्यता

UPSSSC JE भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इन मुख्य पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा।

अनिवार्य योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या राज्य तकनीकी शिक्षा परिषद से इलेक्ट्रिकल में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है।

UPSSSC PET स्कोर: इस भर्ती परीक्षा में शॉर्टलिस्टिंग के लिए अभ्यर्थी के पास आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। बिना PET पास अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष विभाग अनुसार और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तारीखें

योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 12 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 नवंबर 2026

आवेदन और फीस भरने की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026

फॉर्म में संशोधन और फीस एडजस्टमेंट की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2026

आवेदन के लिए सभी वर्गों सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए केवल 25 शुल्क का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क रखा गया है।

कैसे होगा चयन? चयन प्रक्रिया

जूनियर इंजीनियर पदों पर अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों में से अभ्यर्थियों को उनके PET प्राप्तांकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्य लिखित परीक्षा: इसमें संबंधित विषय/इंजीनियरिंग ट्रेड और सामान्य ज्ञान/सामान्य हिंदी से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन(DV): लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Applicant Segment' में जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. अपने PET Registration Number और ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन करें।

4. अपनी सभी जरूरी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 380 जूनियर इंजीनियर की बंपर भर्तियां