UPSSSC Havildar Instructor Vacancy 2026: 12वीं पास फौरन करें हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए आवेदन, लास्ट डेट आज

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Havildar Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा होमगार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 है।

UPSSSC Havildar Instructor Vacancy 2026: 12वीं पास फौरन करें हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए आवेदन, लास्ट डेट आज

UPSSSC Havildar Instructor Vacancy 2026 Online Form: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली गई हवलदार इंस्ट्रक्टर (ग्रुप C) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज 9 जुलाई 2026 है। जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे बिना एक पल भी गंवाए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर तुरंत अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, क्योंकि इसके बाद पोर्टल को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश होमगार्ड मुख्यालय, लखनऊ के अंतर्गत हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 209 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स-

सामान्य वर्ग (General): 88 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 57 पद

अनुसूचित जाति (SC): 39 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 20 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 05 पद

क्या हैं जरूरी योग्यताएं और आयु सीमा?

इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को इन प्रमुख पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

अनिवार्य प्रारंभिक परीक्षा: उम्मीदवार के पास आयोग द्वारा आयोजित UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके बिना पोर्टल पर लॉगिन नहीं किया जा सकेगा।

शैक्षणिक योग्यता: सामान्य अभ्यर्थियों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

मात्र 25 रुपये है आवेदन शुल्क, 16 जुलाई तक होगा सुधार

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आयोग ने सभी वर्गों (General, OBC, EWS, SC, ST) के लिए आवेदन शुल्क महज 25 रुपये तय किया है, जिसे ऑनलाइन मोड में चुकाया जा सकता है। यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो छात्र 16 जुलाई 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

कैसी होगी चयन की प्रक्रिया और फिजिकल टेस्ट?

उम्मीदवारों का चयन कुल चार चरणों में होगा। सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद 100 अंकों की मुख्य लिखित परीक्षा होगी, जिसे पास करने वालों को फिजिकल मेजरमेंट और एफिशिएंसी टेस्ट (PMT/PST) से गुजरना होगा। फिजिकल टेस्ट के तहत पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के बाद सफल छात्रों को लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 का शानदार वेतनमान दिया जाएगा।योग्य उम्मीदवार तुरंत आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म लॉक करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।