UPSSSC Draftsman & Cartographer Admit Card 2025: यूपी ड्राफ्ट्समैन एडमिट कार्ड 2025 upsssc.gov.in पर जारी,Direct Link

UPSSSC Draftsman & Cartographer Admit Card 2025: यूपी ड्राफ्ट्समैन एडमिट कार्ड 2025 upsssc.gov.in पर जारी,Direct Link

संक्षेप:

UPSSSC Draftsman & Cartographer Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

Nov 12, 2025 06:53 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

UPSSSC Draftsman & Cartographer Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परीक्षा की तिथि और वैकेंसी डिटेल्स -

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश के ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

परीक्षा की तारीख: ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर के पदों के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का समय: परीक्षा एक ही पाली में होगी, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

पदों की संख्या: इस भर्ती के माध्यम से कुल 283 रिक्तियों को भरा जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बहुत जरूरी है। उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर, "Important Announcements सेक्शन में जाएं या "Admit Card" टैब पर क्लिक करें।

3. वहां आपको "विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2025-नक्शानवीस व मानचित्रक मुख्य परीक्षा" के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

5. डिटेल्स सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

6. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश-

  1. एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण नियम दिए गए हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है।

2. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है।

3. इसके साथ ही एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है।

4. परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन या स्मार्टवॉच ले जाना सख्त मना है।

5. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले ही केंद्र का स्थान सुनिश्चित कर लें और 16 नवंबर की परीक्षा के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें। किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।