UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर निकली भर्ती
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर निकाली भर्ती। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,829 खाली पदों को भरा जाएगा।

UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में कॉमर्स बैकग्राउंड से पढ़ाई करने वाले और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई, 2026 से शुरू होगी। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कुल 1,829 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म और शुल्क जमा कर सकेंगे।
नोट कर लें आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें
नोटिफिकेशन की तिथि- 3 जून 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 जुलाई, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026
फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
1,829 पदों की डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,829 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑडिटर (लेखापरीक्षक) पद के लिए कुल 223 सीटें निकाली गई हैं, जो इस भर्ती का सबसे बड़ा मुख्य हिस्सा हैं। असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) पद के लिए कुल 1606 सीटें आवंटित की गई हैं।
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
ऑडिटर और सहायक लेखाकार के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संचालन का 'ओ' लेवल (O Level) सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए।
पीईटी स्कोर की अनिवार्यता
इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग ने बहुत ही कड़े और स्पष्ट नियम तय किए हैं। इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं, जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैलिड स्कोर कार्ड मौजूद है। पीईटी के अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी
आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए मात्र 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क तय किया गया है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


