UP Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर आवेदन शुरू

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 14 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 

Sarkari Naukri 2026

UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में अकाउंट और ऑडिट क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण जॉब न्यूज है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखापरीक्षक) और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) के 1,829 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज 14 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 तय की गई है।

1,829 पदों की डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,829 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑडिटर (लेखापरीक्षक) पद के लिए कुल 223 सीटें निकाली गई हैं, जो इस भर्ती का सबसे बड़ा मुख्य हिस्सा हैं। असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) पद के लिए कुल 1606 सीटें आवंटित की गई हैं।

शैक्षणिक योग्यता

ऑडिटर और सहायक लेखाकार के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संचालन का 'ओ' लेवल (O Level) सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए।

पीईटी स्कोर की अनिवार्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए। इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग ने बहुत ही कड़े और स्पष्ट नियम तय किए हैं। इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं, जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैलिड स्कोर कार्ड मौजूद है। पीईटी के अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026 Notification Link

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

सैलरी

इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत बेहतरीन सैलरी पैकेज (₹29,200 - ₹92,300) और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी

आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए मात्र 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क तय किया गया है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।