रीसेट हो तो ऐसा, 8 साल बर्बाद, UPSC में 3 बार फेल, फिर हासिल किया 17 लाख का पैकेज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यूपीएससी में फेलियर के बाद करियर को कैसे रीसेट किया जाए, इसकी शानदार मिसाल दी है सुदर्शन रावनकोले ने। तीन बार परीक्षा दी लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर प्राइवेट सेक्टर में 17 लाख का पैकेज पाया।

Sudharshan Ravankole
सुदर्शन रावनकोले (Photo : linkedin - sudarshan ravankole )

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को एक बड़ा जोखिम भी माना जाता है। दरअसल इसमें सफलता दर बेहद कम (लगभग 0.1 फीसदी) है। हर साल करीब 10 लाख युवा फॉर्म भरते हैं, जिनमें से केवल 1000 के आसपास उम्मीदवारों का ही चयन होता है। सालों साल तैयारी के बावजूद भी लाखों का सेलेक्शन नहीं हो पाता। उन्हें कई बरसों की मेहनत का कोई सर्टिफिकेट डिग्री नहीं मिलते। ग्रेजुएशन की डिग्री पर धूल पड़ जाती है और स्किल में जंग लग जाता है। प्राइवेट नौकरी को लेकर जरूरी उत्साह भी ठंडा पड़ जाता है। ऐसी अनिश्चितता की स्थिति में करियर को कैसे रीसेट किया जाए, इसकी शानदार मिसाल दी है सुदर्शन रावनकोले ने। 2018 में बीटेक करने के बाद उन्होंने अपना करियर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगा दिया। तीन बार परीक्षा दी लेकिन सफलता नहीं मिली।

वह करीब आठ साल तक नौकरी से दूर रहे। हार थक कर उन्होंने यूपीएससी की राह छोड़ने का फैसला किया। अब सुदर्शन के समाने करियर को नए सिरे से शुरू करने की बड़ी चुनौती थी। कई जगह हाथ पैर मारे, खूब सर्च किया। कड़े संघर्ष के बाद उन्हें आखिरकर 17 लाख रुपये सालाना पैकेज का जॉब ऑफर हासिल हुआ। सुदर्शन की यात्रा बताती है कि मेहनत हो तो अच्छी शुरुआत करने के लिए कभी देर नहीं होती।

यूपीएससी में नाकामी के बाद टेक्नोलॉजी की दुनिया में वापसी का फैसला

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में BTech पूरा करने के बाद सुधर्शन ने 2018 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। तीन फेल प्रयासों के बाद उन्होंने तय किया कि अब UPSC की तैयारी को आगे जारी नहीं रखेंगे। यूपीएससी की राह में नाकामी मिलने के बाद सुदर्शन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। उन्हें एक ऐसे करियर की तलाश थी, जहां वह अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई और नई सीखी स्किल का इस्तेमाल कर सकें।

AWS सीखने के लिए पहुंचे हैदराबाद

नई दिशा की तलाश में सुधर्शन ने टेक्नोलॉजी और क्लाउड कंप्यूटिंग को चुना। AWS सीखने के लिए हैदराबाद गए, लेकिन वहां का कोर्स उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने खुद सीखने का रास्ता चुना और YouTube के जरिए Cloud और DevOps की पढ़ाई शुरू की। धीरे-धीरे अपनी तकनीकी समझ बेहतर की।

रिज्यूमे रिजेक्ट हुए

टेक्निकल स्किल सीखने के बाद सुधर्शन ने नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू किया। कई बार रिज्यूमे रिजेक्ट होने के बावजूद उन्होंने कोशिश जारी रखी। आठ साल के करियर गैप के कारण नौकरी पाना उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने हर रिजेक्शन को अपनी कमजोरी मानने के बजाय यह समझने की कोशिश की कि समस्या कहां है। उन्होंने देखा की रिज्यूमे और पद दोनों की जरूरत मैच नहीं हो रही है। उन्होंने अपने रिज्यूमे को नौकरी की जरूरत के अनुसार तैयार करना शुरू किया। जिस पद के लिए आवेदन करते, उसकी जॉब डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढ़ते और उससे संबंधित अपनी स्किल्स को रिज्यूमे में प्रमुखता देते। धीरे-धीरे इसका असर दिखाई देने लगा और उनके रिज्यूमे के शॉर्टलिस्ट होने की संभावना बढ़ने लगी।

कोशिश के बाद मिला 17 लाख का ऑफर

लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार सुधर्शन को केयरलॉन ग्लोबल सॉल्यूशन ( Carelon Global Solutions ) में डेवलपमेंट ऑपरेशन इंजीनियर के रूप में नौकरी मिल गई। उन्हें 17 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया गया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रीसेट हो तो ऐसा, यूपीएससी में 3 बार फेल, फिर हासिल किया 17 लाख का पैकेज