UPSC Success Story: NEET के बाद BDS, इंटर्नशिप के साथ UPSC की तैयारी; दूसरे अटेंम्ट में पास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमतौर पर मेडिकल लाइन की पढ़ाई खुद में इतनी मुश्किल होती है कि लोग दूसरी चीज सोच भी नहीं पाते हैं। लेकिन यशवी जैन ने अलग रास्ता चुना।

upsc success story yashvi jain from bds after neet to ias in second upsc attempt

यूपीएससी और नीट की परीक्षा को बेहद कठिन माना जाता है। एक तरफ देश के सबसे ऊंचे प्रशासनिक पदों (जैसे IAS, IPS) का रुतबा है तो दूसरी तरफ डॉक्टर बनकर जिंदगी बचाने का सबसे पवित्र और जिम्मेदारी वाला पेशा। दोनों ही परीक्षाओं की अपनी अलग दुनिया है, अलग क्रेज है और दोनों में ही सफल होने के लिए दिन-रात एक करने पड़ते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ नीट पास की, बल्कि यूपीएससी सिवल सर्विस परीक्षा को पास कर आईएएस बनीं। ये कोई और नहीं बल्कि इनका नामयशवी जैन हैं।

कौन हैं यशवी जैन

यशवी जैन दिल्ली के ग्रेटर कैलाश फील्ड की रहने वाली हैं। एक इंटरव्यू में वह बताती हैं कि उनके माता और पिता काम करते हैं। यशवी ने 12वीं के बाद NEET परीक्षा दी थी। इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने ने गाजियाबाद के ITS डेंटल कॉलेज से पढ़ाई की है। मेडिकल में करियर की शुरुआत डेंटिस्ट के तौर पर हो गई थी लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अलग राह चुनने का फैसला कर लिया।

इंटर्नशिप के साथ यूपीएससी की तैयारी

पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंटर्नशिप भी कर रही थीं। आमतौर पर मेडिकल लाइन की पढ़ाई खुद में इतनी मुश्किल होती है कि लोग दूसरी चीज सोच भी नहीं पाते हैं। लेकिन यशवी जैन ने अलग रास्ता चुना। दिन में अस्पताल और मरीजों के बीच काम, फिर रात में किताबों और नोट्स के साथ UPSC की तैयारी। यही उनका रोज का रूटीन बन गया था।

बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा क्लियर करने के बाद भी इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाते हैं। यशवी को भी अपने पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली थी। कई अभ्यर्थी असफलता के बाद अपने सपनों को छोड़ देते हैं, लेकिन यशवी ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी असफलता से सीखा, तैयारी को और बेहतर बनाया और नए जोश व आत्मविश्वास के साथ दोबारा प्रयास किया। उनकी मेहनत और लगन का फल साल 2025 में मिला, जब उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 97 हासिल की।

कितने मिले थे मार्क्स

उनकी सफलता की कहानी यह साबित करती है कि लगातार मेहनत, धैर्य और खुद पर भरोसा रखने से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बता दें कि UPSC सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा में यश्वी जैन को कुल 1001 मार्क्स प्राप्त हुए। इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 830 नंबर और इंटरव्यू राउंड में 171 मार्क्स मिले।

यूपीएससी अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए यशवी जैन कहती हैं कि सफलता के लिए लंबे समय तक पढ़ाई करने से ज्यादा जरूरी नियमितता और निरंतरता है। उनके अनुसार, रोज 14-15 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि आप जो भी पढ़ें, उसे पूरी तरह समझें और उस पर मजबूत पकड़ बनाएं। यशवी का संदेश बेहद सरल लेकिन प्रेरणादायक है। वह कहती हैं कि यदि पहले प्रयास में सफलता न मिले तो निराश नहीं होना चाहिए।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET के बाद BDS, इंटर्नशिप के साथ UPSC की तैयारी; दूसरे अटेंम्ट में ही क्रैक