
यूपीएससी के लिए छोड़ दिया था गोल्डन करियर, 12 घंटे ड्यूटी के साथ करती थी तैयारी
यूपीएससी की परीक्षा सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है। इसे पास करने के लिए उम्मीदवार दिन रात मेहनत करते हैं। इसका क्रेज इतना है कि लोग लाखों की नौकरी छोड़कर इस प्रोफेशन की तरफ रूख करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने MBBS के बाद UPSC की परीक्षा पास की।
यूपीएससी की परीक्षा सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है। इसे पास करने के लिए उम्मीदवार दिन रात मेहनत करते हैं। इसका क्रेज इतना है कि लोग लाखों की नौकरी छोड़कर इस प्रोफेशन की तरफ रूख करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं, न केवल NEET परीक्षा पास की, बल्कि MBBS के दौरान मेडिसन का अभ्यास करते हुए UPSC (यूपीएससी) की तैयारी भी की।
यह कहानी है आईएएस अंजलि गर्ग की। इनकी मेहनत और लगन के बारे में जानकर आप भी मोटिवेट हो जाएंगे। दरअसल, अंजलि गर्ग ने 12 घंटे की ड्यूटी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी की और परीक्षा भी पास की। हालांकि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। चलिए उनके और उनके संघर्ष की कहानी जानते हैं।
कौन है अंजलि गर्ग
अंजलि गर्ग का जन्म 14 सितंबर 1996 को चंडीगढ़ में हुआ था। वो हमेशा से डॉक्टर बनना चाहती थीं। अंजलि की शिक्षा चंडीगढ़ में शुरू हुई। उन्होंने अपनी पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96% अंक प्राप्त किए।
12वीं में शानदार प्रदर्शन के बाद वो नीट यानी NEET परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। नीट क्रैक करने के बाद दिल्ली के VMMC (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल में MBBS करने का मौका मिला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एमबीबीएस की तीसरे साल में अंजलि ने जमीनी स्तर पर मेडिकल सुविधाओं को देखा तो उनका नजरिया ही बदल गया। यहीं से उनकी यूपीएससी की जर्नी की शुरुआत हुई।
UPSC परीक्षा की तैयारी करते समय, अंजलि ने अपनी मेडिकल इंटर्नशिप जारी रखी। उन्होंने अस्पताल में 12 घंटे की नाइट ड्यूटी करने के साथ यूपीएससी की कोचिंग की। पहले अटेंप्ट में वह असफल रहीं लेकिन उन्होंन दोबारा कोशिश किया।
दूसरे प्रयास में क्लियर की UPSC
दूसरी कोशिश में शानदार सफलता हासिल की, जिससे वे एक IAS (आईएएस) अधिकारी बन गईं। डॉ. अंजलि गर्ग ने यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा में 79वीं रैंक हासिल की थी। वह इस बैच की मेडिकल साइंस टॉपर थीं।
शौकीन
आईएएस अंजलि गर्ग काफी टैलेंटेड हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वो गाना गाती हैं। हाल ही में गाना गाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रही हैं। वहीं, आईएएस द्विज गोयल के साथ आईएएस अंजलि गर्ग ने शादी का फैसला कर लिया है।





