IAS, IPS अफसर चुनने वाली UPSC के CSE नोटिफिकेशन में ढेरों गलतियां, अभ्यर्थी सुना रहे खरी खोटी, दे रहे ताने
खूब सारी स्पेलिंग मिस्टेक्स के चलते यूपीएससी सीएसई नोटिफिकेशन विवादों में आ गया है। इन त्रुटियों के चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती एजेंसी यूपीएससी को निशाने पर ले लिया है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन ( UPSC CSE Notification 2026 ) जारी कर दिया है। इस बार 933 वैकेंसी निकाली गई हैं। आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस समेत विभिन्न सिविल सेवाओं में जाना चाह रहे युवा 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ देश की सबसे कठिन भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन विवादों में आ गया है। वजह है यूपीएससी सीएसई 2026 नोटिफिकेशन में खूब सारी स्पेलिंग और टाइपोग्राफिकल गलतियों का होना। इन त्रुटियों के चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती एजेंसी यूपीएससी को निशाने पर ले लिया है। यूजर्स तंज कसते हुए कह रहे हैं कि यूपीएससी एक संवैधानिक निकाय है और देश का सिस्टम चलाने वाले आईएएस, आईपीएस, आईएफएस जैसे सीनियर अफसरों को चुनती है। वो अपने भर्ती नोटिफिकेशन में इतनी सारी गलतियां कैसे कर सकती है। सोशल मीडिया पर नोटिफिकेशन में गलतियों के स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं।
यूपीएससी सीएसई 2026 नोटिफिकेशन में ये गलतियां दर्शाती हैं कि इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज की तैयारी में प्रूफरीडिंग की भारी कमी रही है। कई यूपीएससी परीक्षार्थी सवाल उठा रहे हैं कि अगर वे पेपर में इतनी गलती करते हैं तो उन्हे डिस्क्वालिफाई कर दिया जाता है।
नोटिफिकेशन में स्पेलिंग की गलतियां
नोटिफिकेशन के पेज 2, 17 और 156 पर तीन बार Examination की जगह Examinaiton लिखा है.
पेज 1, 18, 24 और 156 पर Candidate की जगह Cadidate लिखा है.
पेज 6 पर Statutory की जगह Statuary लिखा है.
पेज 6 पर PRATIBHA Setu Portal की जगह PRABITHA Setu portal लिखा है.
पेज 7 पर Functional की जगह Functinal है.
पेज 7 पर Benchmark की जगह Bechmark लिखा है.
पेज 8 पर Abbreviations की जगह Abbriviations लिखा है.
पेज 9 पर Kolkata की जगह Kolkatta है.
Undersigned की जगह Undersighned है.
Beyond की जगह Beynd लिखा है.
Forfeit की जगह Forefeit लिखा है.
Agro-based industries की जगह Ago-based industries लिखा है.
Public Sector Undertaking की जगह Public sector underkings लिखा है.
Associated की जगह Asssociated लिखा है
वेबसाइट पर भी कमी बताई
एक यूजर ने लिखा, 'यूपीएससी एक संवैधानिक संस्था है जिसे हमारे देश के टॉप ब्यूरोक्रेट्स की भर्ती करने का काम सौंपा गया है। लेकिन वे यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि एक ऐसी वेबसाइट कैसे बनाई जाए जो फॉर्म भरने के लिए आसानी से काम करे। इसके अलावा वेबसाइट और ऑफिशियल नोटिफिकेशन में स्पेलिंग की गलतियां हैं।
पहले वाला नोटिफिकेशन
गलती सुधारने के बाद जो नोटिफिकेशन जारी किया
गलतियां सुधारी
इन गलतियों के उजागर होने और सोशल मीडिया पर आयोग पर सवाल उठने के बाद सीएसई का नोटिफिकेशन सुधार लिया गया है। वर्तमान में वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में उपरोक्त स्पेलिंग की त्रुटियां सुधार ली गई हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


