Hindi Newsकरियर न्यूज़upsc rtgs neft sawal ka sahi jawab kya hai fund transfer systems samjhiye
UPSC ने पूछ लिया RTGS और NEFT से जुड़ा ये सवाल, क्या आप जानते हैं इसका उत्तर?

UPSC ने पूछ लिया RTGS और NEFT से जुड़ा ये सवाल, क्या आप जानते हैं इसका उत्तर?

संक्षेप:

UPSC ने RTGS और NEFT पर साल 2025 की प्री परीक्षा में स्मार्ट सवाल पूछा। कैसे काम करते हैं दोनों सिस्टम, और व्यवहार में इनका फर्क क्या होता है। आइए जानते हैं।

Nov 27, 2025 10:17 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UPSC परीक्षा में ऐसे कई सवाल आते हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी और बैंकिंग सिस्टम से जुड़े होते हैं, लेकिन फिर भी विद्यार्थी अक्सर इन्हें हल्के में लेते हैं। इस बार यूपीएससी सिविल सेवा प्री परीक्षा में हाल ही में पूछे गए एक सवाल में उम्मीदवारों से आरटीजीएस और एनईएफटी यानी देश की दो अहम फंड ट्रांसफर सुविधाओं के बारे में बेहद बुनियादी लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी पूछी गई। सवाल तो आसान था, लेकिन कई लोग इसका जवाब नहीं जानते हैं। आइए समझते हैं कि UPSC ने क्या पूछा और इसका सही उत्तर क्या है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सवाल था -

प्रश्न: आरटीजीएस और एनईएफटी के संबंध में निम्नलिखित सिद्धांतों पर विचार करें:

पहला- आरटीजीएस में, पंजीकरण समय तत्काल होता है जबकि एनईएफटी के मामले में, भुगतान करने में कुछ समय लगता है।

दूसरा- आरटीजीएस में ग्राहक से छूट के लिए शुल्क लिया जाता है, जबकि एनईएफटी के मामले में ऐसा नहीं है।

तीसरा- आरटीजीएस के लिए कार्यशील समय कुछ दिनों तक सीमित होता है जबकि एनईएफटी के लिए यह उचित नहीं है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

[A] पहला पहला

[बी] पहला और दूसरा

[सी] पहला और तीसरा

[डी] तीसरा केवल

सवाल में तीन स्टेटमेंट दिए गए थे, पहला कि आरटीजीएस में पेमेंट तुरंत सेटल होती है जबकि एनईएफटी में इसमें थोड़ा समय लगता है। यह बात बिल्कुल सही है। आरटीजीएस का मतलब ही है रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी भेजते ही पैसा रियल टाइम में पहुंच जाता है। वहीं एनईएफटी बैचों में चलता है और हर आधे घंटे में सेटलमेंट होता है, इसलिए इसमें थोड़ी देर लगना स्वाभाविक है।

दूसरा स्टेटमेंट था कि आरटीजीएस में इनवर्ड (यानि पैसा प्राप्त करने पर) ग्राहक से चार्ज लिया जाता है जबकि एनईएफटी में नहीं। यह दावा गलत है। RBI के नियम साफ कहते हैं कि चाहे आरटीजीएस हो या एनईएफटी, पैसा प्राप्त करने पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जा सकता। इनवर्ड लेन-देन पूरी तरह मुफ्त है।

तीसरा स्टेटमेंट था कि आरटीजीएस के ऑपरेटिंग ऑवर्स कुछ दिनों में सीमित रहते हैं जबकि एनईएफटी में ऐसा नहीं है। यह भी गलत है। पहले दोनों सेवाएं समय के हिसाब से सीमित थीं, लेकिन अब RBI ने दोनों को 24×7 उपलब्ध कर दिया है। एनईएफटी को 2019 में और आरटीजीएस को 2020 में पूरी तरह दिन-भर, 24 घंटे लगातार, बिना रुके दिया गया। अब छुट्टी, रविवार, बैंक हॉलिडे किसी भी दिन किसी भी समय पैसे भेजे जा सकते हैं।

इन तीनों स्टेटमेंट्स में सिर्फ एक ही सही था- पहला वाला। इसलिए सही उत्तर है: ए (पहला केवल)।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।