UPSC Result 2025: यूपीएससी CSE रिजल्ट जल्द, IAS, IPS, IFS की कितनी वैकेंसी, SC, ST, OBC, EWS के कितने पद आरक्षित

Mar 05, 2026 01:48 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

UPSC CSE Result : यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी होने वाला है। यूपीएससी सीएसई 2025 के तहत आईएएस के 180, आईएफएस के 55, आईपीएस के 150, आईए एंड एएस के 28 और आईसीएएस के 15 पदों पर भर्ती होगी।

UPSC Result 2025: यूपीएससी CSE रिजल्ट जल्द, IAS, IPS, IFS की कितनी वैकेंसी, SC, ST, OBC, EWS के कितने पद आरक्षित

UPSC CSE 2025 Final Result : यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम से पहले इसका सर्विसेज वाइज वैकेंसी ब्रेकअप भी जान लेना चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 से कुल 979 पदों की भर्ती होगी। आईएएस के 180, आईएफएस के 55, आईपीएस के 150, आईए एंड एएस के 28 और आईसीएएस के 15 पदों पर भर्ती होगी। आईएएस के 180 पदों में 74 अनारक्षित हैं। 28 एससी, 13 एसटी, 47 ओबीसी, 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईपीएस में 60 पद अनारक्षित हैं। 22 एससी, 11 एसटी, 42 ओबीसी, 15 ईब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), आईएफएस (IFS) और अन्य ग्रुप-ए और ग्रुप-बी केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर कैडर और सेवाएं आवंटित की जाएंगी।

यहां देखें किस सर्विस में कितने पद

आईएएस - 180

आईएफएस - 55

आईपीएस - 150

आईए एंड एएस - 28

आईसीएएस - 15

आईसीएलएस - 46

आईडीएएस - 33

आईडीईएस - 6

आईआईएस - 14

आईपीओएस - 14

आईपी एंड टीएएफएस - 12

आईआरएमएस (अकाउंट्स)- 9

आईआरएमएस (पर्सनल)- 5

आईआरएमएस (ट्राफिक)- 11

आईआरपीएफएस - 12

आईआरएस (सी एंड आईटी)- 94

आईआरएस (आईटी)- 206

आईटीएस - 20

एएफएचक्यूसीएस - 42

दानिक्स - 11

दानिप्स - 2

पॉन्डिक्स- 11

पॉन्डिप्स - 3

CSE-2025: सेवा-वार रिक्तियों का विवरण

क्र.सं.सेवा (Service)अ.जा. (SC)अ.ज.जा. (ST)अ.पि.व. (OBC)ई.डब्ल्यू.एस. (EWS)अनारक्षित (UR)कुल (Total)दिव्यांग (PwBD) रिक्तियां (LD/VI/HI/MD)PwBD कुल
1भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)28134718741802 / 2 / 2 / 17
2भारतीय विदेश सेवा (IFS)8415622551 / 0 / 0 / 12
3भारतीय पुलिस सेवा (IPS)22114215601500 / 0 / 0 / 00
4भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS)427213280 / 1 / 0 / 12
5भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS)31425151 / 0 / 0 / 01
6भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (ICLS)9214516461 / 0 / 0 / 12
7भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS)539313330 / 1 / 0 / 01
8भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES)1111260 / 0 / 0 / 00
9भारतीय सूचना सेवा (IIS)11318140 / 0 / 0 / 00
10भारतीय डाक सेवा (IPoS)30416140 / 0 / 0 / 11
11भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा (IP&TAFS)22314121 / 0 / 0 / 01
12IRMS (लेखा/Accounts)1020690 / 1 / 0 / 01
13IRMS (कार्मिक/Personnel)0010450 / 1 / 0 / 01
14IRMS (यातायात/Traffic)10217110 / 1 / 0 / 01
15भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS)*-----120 / 0 / 0 / 00
16IRS (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर - C&IT)14725939941 / 1 / 1 / 14
17IRS (आयकर - IT)32155720822062 / 2 / 2 / 28
18भारतीय व्यापार सेवा (ITS)31925200 / 1 / 0 / 01
19सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा (AFHQCS)6312417421 / 0 / 2 / 14
20DANICS00506110 / 1 / 0 / 01
21DANIPS0010120 / 0 / 0 / 00
22PONDICS00515110 / 0 / 0 / 00
23PONDIPS1010130 / 0 / 0 / 00
कुल योग (Total)144*66*269*92*396*97910 / 12 / 7 / 938


रिजल्ट कैसे चेक करें?

जैसे ही आयोग परिणाम घोषित करेगा, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में 'Final Result: Civil Services Examination, 2025' के लिंक पर क्लिक करें।

3. एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर रैंक के अनुसार दिए होंगे।

4. Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

5. भविष्य के लिए पीडीएफ को सुरक्षित डाउनलोड कर लें।

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।