UPSC Result : यूपीएससी CSE रिजल्ट जारी, 1087 पदों के लिए 958 अभ्यर्थी सफल, 258 रिजर्व लिस्ट में

Mar 06, 2026 03:05 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

UPSC Result 2025 : अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में टॉप किया है। यूपीएससी सीएसई 2025 के अंतिम नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा और आकांश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

UPSC Result : यूपीएससी CSE रिजल्ट जारी, 1087 पदों के लिए 958 अभ्यर्थी सफल, 258 रिजर्व लिस्ट में

UPSC Result 2025 : अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में टॉप किया है। यूपीएससी सीएसई 2025 के अंतिम नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा और आकांश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोग ने कहा कि इस वर्ष 1087 पदों के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयनित 958 में से 317 जनरल, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग से हैं। 348 रिकमेंडेड कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है। 02 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया गया है। आयोग ने 258 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में डाला है जिसमें जनरल कैटेगरी के 129, ईडब्ल्यूएस के 26, ओबीसी के 86, एससी के 08, एसटी के 06, PwBD-1 के 01 और PwBD-2 के 2 पद हैं।

कैंडिडेट अपनी परीक्षाओं/भर्ती के बारे में कोई भी जानकारी/क्लैरिफिकेशन वर्किंग डेज़ में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुद आकर या टेलीफ़ोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर ले सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

UPSC CSE रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स: फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।

स्टेप 3: UPSC CSE 2025 Final Result लिंक चेक करें

स्टेप 4: पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना नाम तलाशें।

यूपीएससी सीएसई 2025 टॉपरों की लिस्ट , टॉप 10 उम्मीदवार

1 1131589 अनुज अग्निहोत्री

2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम

3 3512521 अकांश ढुल

4 0834732 राघव झुनझुनवाला

5 0409847 ईशान भटनागर

6 6410067 ज़िनिया अरोड़ा

7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन

8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी

9 0831647 आस्था जैन

10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक

11 1512091 यशस्वी राज वर्धन

12 0840280 अक्षित भारद्वाज

13 7813999 अनन्या शर्मा

14 5402316 सुरभि यादव

15 3507500 सिमरनदीप कौर

16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव

17 0829589 चितवन जैन

18 5604518 श्रुति आर

19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल

20 6630448 रवि राज

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board 10th Result 2026 Live, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।